Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिस इंटरनेशनल कैटालिना ड्यूक बोलीं-वॉव, इट्स वेरी ब्यूटीफुल:मिस इंटरनेशनल इंडिया बोलीं-ताजमहल भारत की पहचान, दोनों ने फोटो खिंचवाई

    13 hours ago

    1

    0

    मिस इंटरनेशनल 2025 कैटालिना ड्यूक ने ताजमहल का दीदार किया। इस दौरान उनके साथ मिस इंटरनेशनल इंडिया 2025 रूश सिंधु भी थीं। दोनों बुधवार शाम करीब 5 बजे आगरा पहुंचीं। करीब 1 घंटे तक दोनों ने परिसर में घूमकर ताजमहल को निहारा। हालांकि, इस दौरान बारिश भी हो रही थी। बारिश में दोनों ने ताजमहल की कई तस्वीरें लीं। दोनों ने स्मारक के साथ फोटो खिंचवाई। ताजमहल की वास्तुकला और नक्काशी देखकर दोनों काफी प्रभावित नजर आईं। ताजमहल घूमने के बाद कैटालिना ड्यूक ने कहा- ओह वॉव, इट्स वेरी ब्यूटीफुल। देखिए 4 तस्वीरें… दोनों ने ताजमहल की सराहना की ताजमहल भ्रमण के दौरान पर्यटकों में भी दोनों को देखने के लिए उत्साह रहा। पर्यटकों ने दोनों के साथ सेल्फी लीं। भ्रमण के दौरान गाइड रमेश ने दोनों को ताजमहल के इतिहास और संगमरमर पर की गई पच्चीकारी के बारे में जानकारी दी। ताजमहल की वास्तुकला को करीब से देखने के बाद दोनों इसकी खूबसूरती से काफी प्रभावित नजर आईं। स्मारक की अद्भुत वास्तुकला और बारीक नक्काशी देखकर दोनों काफी खुश नजर आईं। कोलंबियाई मॉडल कैटालिना ड्यूक एब्रू ने ताजमहल की वास्तुकला और ऐतिहासिक विरासत की सराहना की। वहीं, रूश सिंधु ने इसे भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और दुनिया में भारत की पहचान का प्रतीक बताया। 63वीं मिस इंटरनेशनल में टॉप-20 में थीं रूश सिंधु रूश सिंधु महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। यहां उन्हें मिस इंटरनेशनल इंडिया 2025 का खिताब मिला। इसके बाद उन्होंने टोक्यो में आयोजित 63वीं मिस इंटरनेशनल 2025 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतियोगिता में वह टॉप-20 तक पहुंचीं। मिस कोलंबिया 2024 का खिताब भी जीती हैं कैटालिना ड्यूक कैटालिना ड्यूक कोलंबिया की हैं और मिस इंटरनेशनल 2025 की विजेता हैं। उन्होंने 27 नवंबर 2025 को जापान के टोक्यो में आयोजित 63वीं मिस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में 80 देशों और क्षेत्रों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। कैटालिना ने सभी को पीछे छोड़ते हुए खिताब अपने नाम किया। इससे पहले वह मिस कोलंबिया 2024 का खिताब भी जीत चुकी हैं। आधिकारिक प्रतियोगिता में उन्हें मॉडल के रूप में दर्ज किया गया था। ------------- ये खबर भी पढ़िए- जयंत बोले- मैं अखिलेश को इतना याद क्यों आ रहा: 'चवन्नी' वाले बयान पर दिया जवाब यूपी की राजनीति में पिछले 2 दिनों से सपा प्रमुख अखिलेश यादव का ‘चवन्नी’ वाला बयान खूब चर्चा में है। अखिलेश ने बिना नाम लिए रालोद प्रमुख जयंत चौधरी पर कहा था- मैंने चवन्नी को रुपया बनाया, लेकिन वह भी भाग गए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दौली की मड़ैया की तरफ बढ़ रहीं गंगा:फर्रुखाबाद में मकान के बाद अब खेतों पर कटान की मार; फसलें नदी में समा रहीं
    Next Article
    मैरीकॉम के कोच बोले-शादी में भी स्कूल ड्रेस पहनता था:पापा के PF के पैसे से पहली बार विदेश गया; अब मिला द्रोणाचार्य अवार्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment