Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दौली की मड़ैया की तरफ बढ़ रहीं गंगा:फर्रुखाबाद में मकान के बाद अब खेतों पर कटान की मार; फसलें नदी में समा रहीं

    4 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में गंगा नदी का कटान लगातार तेज होता जा रहा है। सदर तहसील के दौली की मड़ैया में बुधवार को कटान के चलते एक मकान का बचा हुआ हिस्सा भी गंगा में समा गया। वहीं शमसाबाद क्षेत्र के समैचीपुर चितार और कटरी तौफीक में गंगा की धार अब खेतों तक पहुंच गई है। कई बीघा जमीन और उसमें खड़ी फसल नदी में कटकर समा चुकी है। इससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है और ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। दौली की मड़ैया में गंगा का कटान पिछले कई दिनों से जारी है। बुधवार को तेज कटान के दौरान स्वर्गीय रामरहीस के मकान का बचा हुआ आधा हिस्सा भी पूरी तरह गंगा में समा गया। ग्रामीणों के मुताबिक गंगा का जलस्तर फिलहाल स्थिर है, लेकिन कटान की रफ्तार काफी तेज है। कटान के दौरान नदी कुछ ही घंटों में करीब चार से पांच मीटर तक गांव की ओर बढ़ जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रहे कटान के कारण गांव के आसपास बने मकानों और जमीन पर खतरा बढ़ता जा रहा है। पहले नदी खाली जमीन और मकानों के आसपास की मिट्टी काट रही थी, लेकिन अब कटान तेजी से आबादी की ओर बढ़ रहा है। खेतों में खड़ी फसलें भी गंगा में समाईं शमसाबाद क्षेत्र में समैचीपुर चितार गांव के पास गंगा कई दिनों से खाली जमीन और झोपड़ियों को काट रही थी। अब नदी की तेज धार खेतों तक पहुंच गई है और खड़ी फसलें भी कटान की चपेट में आ रही हैं। इससे किसानों की महीनों की मेहनत कुछ ही समय में नदी में समा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक सुंदरलाल की करीब पांच बीघा गन्ने की फसल गंगा के कटान में समा चुकी है। इसके अलावा राहुल की करीब चार बीघा, जोतराम की तीन बीघा और अनिल की करीब पांच बीघा जमीन भी कटान की चपेट में आ गई है। किसानों का कहना है कि कटान इसी तरह जारी रहा तो आने वाले दिनों में और खेत नदी में समा सकते हैं। कटरी तौफीक में भी बढ़ी चिंता कटरी तौफीक क्षेत्र में भी गंगा के कटान को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। नदी की धार लगातार किनारे की जमीन को काट रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कटान की रफ्तार कम नहीं हुई तो खेती की जमीन के साथ आबादी वाले हिस्सों पर भी खतरा बढ़ सकता है। गंगा के लगातार कटान से किसानों के सामने फसल और जमीन दोनों बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है। ग्रामीण प्रशासन से कटान रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने और प्रभावित किसानों को नुकसान का आकलन कर राहत देने की मांग कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश बोले- यूपी में फिल्म सिटी की शूटिंग चालू:इटावा एनकाउंटर का वीडियो शेयर किया; पूछा- प्रदेश में कोई गृहमंत्री है क्या?
    Next Article
    मिस इंटरनेशनल कैटालिना ड्यूक बोलीं-वॉव, इट्स वेरी ब्यूटीफुल:मिस इंटरनेशनल इंडिया बोलीं-ताजमहल भारत की पहचान, दोनों ने फोटो खिंचवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment