Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मस्जिदों में दो शिफ्टों में नमाज, ड्रोन से निगरानी:प्रयागराज शहर काजी बोले-कुर्बानी के वीडियो-फोटो न फैलाएं, सड़कों पर नमाज नहीं

    15 hours ago

    1

    0

    अल्लाह की राह में कुर्बानी देने का त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) अकीदत के साथ मनाया जा रहा है। ईद उल अजहा की नमाज अलग अलग मस्जिदों में मुकर्रर वक्त पर सुबह छह बजे से शुरू हो गई। ईदगाह समेत शहर की सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों में नमाज के लिए सुबह से ही भीड़ उमड़ी रही। सकड़ों पर बकरीद नमाज की मनाही है, ऐसे में चौक जामा मस्जिद समेत शहर की तमाम मस्जिदों में दो शिफ्टों में नमाज अदा की जा रही है ताकि लोग ईद उल अजहा की नमाज जमात के साथ एक साथ अदा कर सकें। नमाज पढ़ने के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जानवरों की कुर्बानी देने का सिलसिला शुरू कर दिया। प्रयागराज में हजारों बकरों की कुर्बानी दी गई। बकरीद के मद्देनजर शहर में कड़े सुरक्षा इंतजाम हैं। पुलिस, आरएएफ ने फ्लैग मार्च किया। साथ ही मुस्लिम इलाकों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। पुलिस अधिकारी खुद पैदल गश्त कर रहे हैं। शहर काजी बोले सड़कों पर कुर्बानी न करें शहर काजी मुफ्ती शफीक अहमद शरीफी समेत मस्जिद कमेटियों और पेश इमामों ने गुजारिश की है कि सड़कों पर कुर्बानी न करें, साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी न हो। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने ऐलान किया है कि कुर्बानी के दौरान के वीडियो, फोटो सोशल मीडिया पर न डालें। न ही ऐसी पोस्ट करें जिससे किसी को तकलीफ हो। मौलाना सैय्यद जव्वादुल हैदर रिज़वी अपील किया कि क़ानून का उलंघन न करें। प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी नहीं करें। कुर्बानी के जानवर की दिखावे बाज़ी से भी परहेज़ करें। जामा मस्जिद में दो शिफ्ट में नमाज चौक स्थित जामा मस्जिद में बकरीद की नमाज दो शिफ्टों में हुई। पहली नमाज सुबह सात बजे अदा की गई। इसकी इमामत हजरत मौलाना सैय्यद रईस अख्तर हबीबी ने की। जबकि दूसरी जमात सुबह साढ़े आठ बजे हुई। इसकी पेश इमामत हजरत मौलाना सैय्यद असगर अली इस्माइली ने की। ईदगाह में सुबह नौ बजे नमाज प्रयागराज ईदगाह में बकरीद की नमाज सुबह 9 बजे तय वक्त पर होगी। ईदगाह में सुबह से ही सैकड़ों लोगों की भीड़ नमाज के लिए पहुंच गई। ईदगाह के आसपास सुरक्षा इंतजाम कड़े हैं। यहां भी ड्रोन से निगरानी हो रही है। साथ ही आसपास की छतों पर जवानों को तैनात किया गया है। शहर की 300 मस्जिदों में इंतजाम हज़रत इब्राहीम की सुन्नत पर अमल करते हुए जिलहिज्जा की दस तारीख यानि गुरुवार को ईद उल अजहा नमाज अदा की जाने लगी। प्रयागराज की करीब 300 मस्जिदों में नमाज अदा की जा रही है। चूंकि कुर्बानी नमाज के बाद ही शुरू की जाती है, ऐसे में शहर की ज्यादातर मस्जिदों में सुबह जल्दी नमाज अदा करने का सिलसिला शुरू हुआ। करेली, अटाला, रसूलपुर, नूरुल्ला रोड, रोशनबाग, मंसूर अली पार्क, शाहगंज, नखासकोहना, रानीमंडी, सेवईं मंडी, दरियाबाद, बहादुरगंज, जानसेनगंज, चौक, खुल्दाबाद, अकबरपुर समेत अन्य इलाकों में सुबह छह बजे से नमाज अदा कर कुर्बानी दी जाने लगी। मस्जिद अबु बकर करेली में 5:45 बजे, मस्जिद इब्राहीम करेलाबाग़ में 6:15, खानकाह मस्जिद दायरा शाह अजमल में 10:30 बजे, मस्जिद क़ाज़ी साहब बख्शी बाज़ार में 9 बजे, चक शिया जामा मस्जिद में 10 बजे, मुसल्ला ए ज़ीशान में 9 बजे, मस्जिद ए मोहम्मदी लेबर चौराहा करेली में 8:30 बजे नमाज का वक्त रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में झूले से गिरकर बच्चे की मौत, 5 जिम्मेदार:सालाना 1.8 करोड़ रुपए की कमाई, फिर भी अफसर बेपरवाह...सेफ्टी जीरो
    Next Article
    बच्चे को बचाने के लिए 48 घंटे नहीं सोई पुलिस:बरेली में 500 CCTV चेक किए, 20 हजार नंबर खंगाले; किडनैपर्स को गोली मारकर छुड़ाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment