Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुस्लिम युवक के साथ रह रही युवती की संदिग्ध मौत:हमीरपुर में आधार कार्ड से हिंदू पहचान सामने आई, पुलिस निगरानी में अंतिम संस्कार

    2 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर जिले के बिगहना गांव में मुस्लिम युवक के साथ रह रही एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में हिंदू रीति-रिवाज से उसका अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा। मामला बिवांर थाना क्षेत्र का है। शुक्रवार को 21 वर्षीय फातिमा पत्नी मुर्तजा उर्फ रज्जू ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शुरुआती जांच में सास-बहू के बीच आए दिन होने वाले विवाद को आत्महत्या की वजह बताया गया। जांच के दौरान मामला तब पलट गया जब आधार कार्ड से मृतका की पहचान हिंदू युवती के रूप में हुई। परिजनों से संपर्क, आने से किया इनकार पुलिस के अनुसार फातिमा का वास्तविक नाम उत्कर्षा पुत्री सुनील है, जो रत्नागिरि जिले की निवासी बताई गई। बताया गया कि करीब दो वर्ष पहले मुर्तजा उसे अपने साथ यहां ले आया था। मामले की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतका के परिजनों से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने यहां आने से इनकार कर दिया। साथ ही हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कराने की इच्छा जताई। पुलिस निगरानी में कराया गया अंतिम संस्कार शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद उत्कर्षा उर्फ फातिमा का स्थानीय श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कराया गया। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पुलिस की निगरानी में पूरी कराई गई और स्थानीय लोगों की मदद ली गई। बताया गया कि मृतका का पति और उसके परिजन अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में दुष्कर्म का आरोपी कस्टडी से फरार:आरोपी की पेशी के लिए ले जा रहे थे, दो पुलिसकर्मियों पर मुकदमा
    Next Article
    25 साल से लापता व्यक्ति की संपत्ति कब्जाने का मामला:बलरामपुर कोर्ट के आदेश पर 3 लेखपाल समेत 10 पर FIR, जांच शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment