Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मासूमों की चीखों से कांप उठा गांव!पूजा के पवित्र आंगन में बही खून की धारा, सिरफिरे पति ने पत्नी व दो पुजारियों को गोलियों से भूना

    2 hours ago

    1

    0

    आस्था और विश्वास का मंडप पल भर में मातम और खून की चीखों में तब्दील हो गया। घर के आंगन में जहां मंत्रोच्चार की गूंज और पूजा की घंटियां बज रही थीं, वहां गोलियों की तड़तड़ाहट ने तीन जिंदगियों को सदा के लिए खामोश कर दिया। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम वह खौफनाक मंज़र देखने को मिला, जिसने पूरे इलाके की रूह कपा दी। एक सिरफिरे पति के शक और सनक की बलि चढ़ गई उसकी बेकसूर पत्नी और दो बुजुर्ग पुजारी। मासूम बच्चों के सामने उनकी मां और पुजारियों की तड़पकर हुई मौत का यह दर्दनाक मंज़र जिसने भी सुना, उसका कलेजा मुंह को आ गया। इसके बाद आरोपी ने अपने बच्चों के साथ खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। इसे भी पढ़ें: भारत पर बड़ा खुलासा देख चौंके रूस-चीन के लोग, घूम गया अमेरिका का दिमाग!पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घर को घेर लिया है और आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। आजमगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनिल कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम सूचना मिली कि अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में एक व्यक्ति ने लाइसेंसी हथियार से अपनी पत्नी समेत तीन लोगों पर गोली चला दी। उन्होंने कहा, ‘‘आरोपी की पत्नी और दो अन्य लोगों की मौत हो गई है।’’ कुमार ने बताया कि अब तक मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अपने बच्चों के साथ एक कमरे में बंद है। बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इलाके में कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, स्थानीय निवासी अरविंद सिंह मंगलवार शाम करीब छह बजे घर लौटा और उसने अपनी पत्नी बबीता सिंह (32) को दो पुजारियों-महेंद्र पाठक (60) और अखिलेश मिश्रा (50)-के साथ धार्मिक अनुष्ठान करते देखा।इसे भी पढ़ें: मंगल का पुष्य नक्षत्र में गोचर, 24 सितंबर से 4 राशियों के रुके काम पकड़ेंगे रफ्तारसूत्रों के अनुसार, धार्मिक कार्यक्रम देखकर अरविंद कथित रूप से गुस्से में आ गया और उसने पत्नी तथा दोनों पुजारियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। पत्नी के विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। इसके बाद अरविंद ने कथित रूप से अपना लाइसेंसी हथियार निकाला और सबसे पहले पत्नी बबीता सिंह को गोली मारी। इसके बाद उसने दोनों पुजारियों को भी गोली मार दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद आरोपी घर के अंदर बंद हो गया। सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और घर को घेर लिया। पुलिस आरोपी को पकड़ने और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास कर रही है।Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi 
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक तरफ ट्रंप की चेतावनी, दूसरी तरफ 3 घंटे की बातचीत; ईरान-अमेरिका के बीच आखिर क्या चल रहा है?
    Next Article
    Odisha Heavy Rain: गहरे दबाव से भारी बारिश, 3500 लोग सुरक्षित निकाले गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment