Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मासूम का हाइड्रोसिफैलस ऑपरेशन सफल:राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत राम मनोहर लोहिया में हुआ इलाज

    6 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी के निर्देश पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत एक 4 वर्षीय बच्ची का सफल ऑपरेशन किया गया है। जफराबाद, उतरौला निवासी हमीदुल्ला की बेटी रिदमा हाइड्रोसिफैलस से पीड़ित थी। रिदमा को बेहतर उपचार के लिए राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ रेफर किया गया था। वहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सफलतापूर्वक सर्जरी की। डॉक्टरों के अनुसार, ऑपरेशन सफल रहा और बच्ची की हालत अब सामान्य तथा खतरे से बाहर है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रस्तोगी ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जन्मजात और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त बच्चों की पहचान कर उन्हें निःशुल्क उपचार प्रदान किया जाता है। रिदमा की जांच में हाइड्रोसिफैलस की पुष्टि होने के बाद, त्वरित कार्रवाई करते हुए उच्च चिकित्सा संस्थान में ऑपरेशन की व्यवस्था की गई। बच्ची के परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी बच्चे में जन्मजात विकार या गंभीर बीमारी के लक्षण दिखें, तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें। इससे समय रहते उचित इलाज सुनिश्चित किया जा सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उत्तर प्रदेश अभिलेखागार में जनगणना डाक इतिहास प्रदर्शनी शुरू:जनगणना संचालन की निदेशक बोलीं-2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना
    Next Article
    ट्रैक्टर निकालने पर दो चमड़ा व्यापारियों में मारपीट:कानपुर में 5 लोग घायल, पुलिस ने 6 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment