Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रैक्टर निकालने पर दो चमड़ा व्यापारियों में मारपीट:कानपुर में 5 लोग घायल, पुलिस ने 6 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र स्थित बीकेडी चौराहे पर सोमवार शाम ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो चमड़ा व्यापारियों के बीच कहासुनी हो गई। यह विवाद देर रात तक बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें 4-5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र में चर्चा रही कि इस विवाद की वजह पुरानी रंजिश भी हो सकती है। हालांकि इस विवाद में कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं। इस घटना की जानकारी होने पर मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंचा था। जिसके बाद मामला शांत हुआ था। इस विवाद में मोहम्मद अबीज, सिराज अहमद, शरीफ खान, शमीम अहमद, मुबस्सिर और अनस सहित अन्य लोग शामिल थे। घटना के बाद दोनों पक्षों ने जाजमऊ थाने में शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और 6 आरोपियों को हिरासत में ले लिया। मंगलवार दोपहर को पुलिस ने शमीम, मुबस्सिर, अनस, अबीज, सिराज और शरीफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली थी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मासूम का हाइड्रोसिफैलस ऑपरेशन सफल:राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत राम मनोहर लोहिया में हुआ इलाज
    Next Article
    'प्यार कभी खत्म नहीं होता...', करीबी को खोने के बाद टूटा अविका गौर का दिल, ‘बालिका वधू’ फेम ने बयां किया दर्द

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment