Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहू और मायके पक्ष ने वृद्ध सास को पीटा:इटावा में घर में घुसकर जेवरात, नकदी ले जाने का आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    इटावा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक वृद्ध महिला ने अपनी पुत्रवधू और उसके मायके पक्ष के लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जेवरात व नकदी ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम विजयपुरा निवासी 65 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी विनोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 मार्च को उनकी पुत्रवधू शिवानी त्रिपाठी पत्नी स्वर्गीय पुनीत त्रिपाठी अपने मायके पक्ष के कई लोगों के साथ उनके घर पहुंची। आरोप है कि घर पहुंचते ही बहू और उसके साथ आए लोगों ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य सामान को उठाकर ले जाने की कोशिश शुरू कर दी। विरोध करने पर वृद्ध महिला के साथ मारपीट मुन्नी देवी का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो पुत्रवधू और उसके मायके पक्ष के लोगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद सोमवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस ने पीड़िता को जिला अस्पताल भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया। महिला ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बेटे की मौत को लेकर भी लगाए गंभीर आरोप पीड़िता ने यह भी बताया कि उनके बेटे पुनीत त्रिपाठी की 22 अक्टूबर 2024 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मुन्नी देवी का आरोप है कि उनकी बहू ने ही बेटे को जहर देकर मार डाला था। बेटे की मौत के बाद से ही परिवार में विवाद चल रहा है और संपत्ति को लेकर बहू ने उन पर मुकदमा भी कर दिया है। नया मकान देने के बावजूद पुराने घर पर कब्जे का आरोप मुन्नी देवी के अनुसार उन्होंने अपनी बहू को रहने के लिए नया मकान भी दे दिया था, लेकिन इसके बावजूद वह अब पैतृक पुराने मकान पर भी कब्जा करना चाहती है। इसी विवाद के चलते यह पूरा मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि वृद्ध महिला की शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मसूरी में 7 फेरे लेंगे क्रिकेटर कुलदीप यादव:पिता ने CM योगी को दिया न्योता; 14 मार्च को शादी, 17 को लखनऊ में रिसेप्शन
    Next Article
    कानपुर में गंगा मेला को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी:आज कई इलाकों में रूट डायवर्जन, मेघदूत से मर्चेंट चेंबर मार्ग रहेगा बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment