Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मौत से 25 दिन तक जूझने के बाद थमी सांसें:प्रयागराज में प्रेमी ने झोलाछाप से कराया था अबॉर्शन, युवती की मौत

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में अवैध तरीके से कराए गए गर्भपात के मामले में बड़ा मोड़ आ गया है। फाफामऊ क्षेत्र की 20 वर्षीय युवती, जो 25 दिनों से एसआरएन अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही थी, उसकी शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक युवती के शरीर में संक्रमण बहुत ज्यादा फैल गया था, जिसके कारण तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। झोलाछाप से गर्भपात के दौरान बिगड़ी थी हालत फाफामऊ थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती गर्भवती हो गई थी। आरोप है कि उसका प्रेमी रविराज गर्भपात कराने के लिए उसे सोरांव क्षेत्र में एक झोलाछाप डॉक्टर के पास ले गया था। होलागढ़ के बारादरी बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में गर्भपात की कोशिश के दौरान युवती की हालत अचानक बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होती देख प्रेमी उसे वहीं छोड़कर भाग गया। परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती युवती की हालत बिगड़ने की सूचना मिलने पर परिजन उसे पहले सोरांव के एक अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने बताया कि उसका गर्भपात कराया गया है और हालत नाजुक है। इसके बाद उसे स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) रेफर कर दिया गया, जहां 10 फरवरी की रात उसे भर्ती किया गया और आईसीयू में इलाज शुरू हुआ। चार माह की थी गर्भवती, बच्चेदानी निकालनी पड़ी एसआरएन अस्पताल में जांच के दौरान पता चला कि युवती चार महीने की गर्भवती थी। असुरक्षित तरीके से गर्भपात कराने के कारण उसकी बच्चेदानी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी और आंतों का एक हिस्सा भी खराब हो गया था। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसकी जान बचाने की कोशिश की और बच्चेदानी निकालनी पड़ी, लेकिन अंदरूनी संक्रमण तेजी से फैल गया। 25 दिन बाद इलाज के दौरान मौत करीब 25 दिनों तक आईसीयू में इलाज के बाद शनिवार सुबह युवती ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार उसके शरीर में संक्रमण बहुत ज्यादा फैल चुका था। लगातार इलाज और कई प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। दो झोलाछाप अब भी फरार इस मामले में फाफामऊ पुलिस पहले ही युवती के प्रेमी रविराज को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हालांकि युवती को मौत के मुंह में धकेलने वाले आरोपी झोलाछाप सत्येंद्र पटेल और उसके साथी राहुल पटेल को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। इस मामले में एसीपी अरुण कुमार पाराशर का कहना है कि दोनों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद से ही वह क्लीनिक बंद कर फरार हैं। उनके हरसंभावित ठिकानों पर दबिश कराई जा रही है। क्लीनिक पर 25 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं खास बात यह है कि इतने गंभीर मामले में भी अब तक उस क्लीनिक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जहां युवती को ले जाकर उसका एबॉर्शन कराया गया और उसे मौत के मुंह में धकेला गया। इस मामले में सीएमओ डॉ. एके तिवारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। न ही कोई कंप्लेन मिली है। अब सवाल यह है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग को इस घटना की जानकारी कैसे नहीं हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जमीनी विवाद में हुए खूनी संघर्ष:मुकदमे के बाद पीड़ित पर सुलह करने का दबाव, गांव में ना रहने की भी दी जा रही धमकी
    Next Article
    कानपुर में विवाहिता की मौत:मायके पक्ष ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, 15 दिन पहले हुई थी सिजेरियन डिलीवरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment