Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में विवाहिता की मौत:मायके पक्ष ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, 15 दिन पहले हुई थी सिजेरियन डिलीवरी

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर नगर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र एक महिला की मौत हो गई। महिला ने 15 दिन पहले ऑपरेशन से बच्चे को जन्म दिया था। तबियत में सुधार ना होने के चलते उसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार रात हालत गंभीर होने पर पति ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी महिला के मायके पक्ष को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद महिला के भाई ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के भाई की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। देखिए 3 तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… शिवराजपुर थाना क्षेत्र के स्थित मदनेपुर गांव की रहनेवाली पायल उर्फ रुचि गौतम ने 20 फरवरी को ऑपरेशन से बच्चे को जन्म दिया था। जिसके बाद से उसकी हालत लगातार खराब होती जा रही थी। उसका गांव के ही एक नीजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार की रात करीब 8 बजे हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे कार्डियोलॉजिस्ट के पास रेफर कर दिया। इसके बाद पति रजनीश पुत्र संजय ने उसे रावतपुर हृदयरोग संस्थान में भर्ती कराया। पायल की हालत और खराब होती जा रही थी। जिसके बाद पति रजनीश ने फोन पर बड़े साले नीरज को पायल की हालत नाजूक होने की सूचना दी। गांव में ना होने के कारण नीरज ने छोटे भाई पंकज को बहन की हालत के बारे में बताया। जिसके बाद पंकज शिवराजपुर के काकूपुर से बाइक से अस्पताल पहुंचा। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद शव को करीब करीब 4 बजे घर लाया गया। शनिवार सुबह करीब 5 बजे पायल के पिता सियाराम, मां शिवकांती, बहन कोमल, चेचेरा भाई रामबाबू पड़ोसी इंद्रपाल सहित करीब 50 लोग पायल के ससुराल पहुंचे। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। घटना की सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से मिलने पर शिवराजपुर थाना प्रभारी अमित सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाकर जांच कराई। इसके बाद शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना की सूचना पर एसीपी मंजय सिंह भी मौके पर पहुंचे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मौत से 25 दिन तक जूझने के बाद थमी सांसें:प्रयागराज में प्रेमी ने झोलाछाप से कराया था अबॉर्शन, युवती की मौत
    Next Article
    दुष्कर्म का आरोपी पेशी से फरार:महराजगंज से भागा, पुलिस ने कुशीनगर से दबोचा, 2 पुलिसकर्मियों पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment