Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने 50 टीबी मरीज गोद लिए:मिर्जापुर में 151 मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई

    2 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में मंगलवार को टीबी उन्मूलन अभियान के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मझवां विकासखंड क्षेत्र के 151 टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई और उन्हें गोद लिया गया। यह कार्यक्रम कछवा क्रिश्चियन अस्पताल परिसर में हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान, मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने 50 टीबी मरीजों को गोद लेने की घोषणा की। उन्होंने टीबी मरीजों के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार के लिए लोगों से आगे आने की अपील की। इस पहल के तहत, कछवा क्रिश्चियन अस्पताल ने 85 मरीजों को, हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन चितईपुर वाराणसी ने 50 मरीजों को, पूर्व कछवा नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. पंधारी यादव ने 11 मरीजों को, पूर्व जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एलएस मिश्रा ने 5 मरीजों को, मिर्जापुर के डिप्टी सीएमओ डॉ. सुदीप कुमार सिंह ने 5 मरीजों को और टीबी चैंपियन राकेश कुमार ने 2 मरीजों को गोद लिया। इन सभी मरीजों को पोषण संबंधी सामग्री उपलब्ध कराई गई। मंत्री विश्वकर्मा ने टीबी उन्मूलन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि टीबी अब लाइलाज बीमारी नहीं है। उन्होंने बताया कि योग्य डॉक्टरों, आधुनिक जांच और सरकारी इलाज सुविधाओं के कारण यह बीमारी अब असाध्य नहीं रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके मिश्रा ने लोगों को सलाह दी कि टीबी के लक्षण दिखने पर अधूरी जानकारी रखने वाले झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज न कराएं। पूर्व जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एलएस मिश्रा ने टीबी मरीजों को दवा सेवन में एक भी दिन का गैप न करने की बात पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला क्षय रोग कोऑर्डिनेटर और रेडक्रॉस सोसायटी सदस्य सतीश शंकर यादव ने किया। इस अवसर पर अजय कुमार उपाध्याय (सदस्य, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, नई दिल्ली), रामकुमार विश्वकर्मा (जिलाध्यक्ष, पिछड़ा मोर्चा), पवन कुमार उपाध्याय, सुदीप प्रजापति, हिमांशु त्रिपाठी, बबलू, नवीन सिंह सहित क्षय विभाग के दुर्गेश कुमार रावत, प्रदीप कुमार, प्रतीक कुमार, मनभावन और राकेश कुमार समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती के पांच ब्लॉकों में लगेगा भर्ती शिविर:सुरक्षा सैनिक, पर्यवेक्षक व अधिकारी पदों पर होगी नियुक्ति; 10वीं पास कर सकेंगे आवेदन
    Next Article
    मदरसों में फहराया जाए तिरंगा...गाया जाए राष्ट्रगान:15 अगस्त को लेकर मदरसों में तैयारियां शुरू, देवबंदी उलेमाओं ने सर्कुलर का किया स्वागत, कारी इसहाक बोले-'हर घर तिरंगा' अभियान से जुड़ें सभी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment