Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री निषाद ने बुलेट चलाई, 3000 बाइक संग रैली निकाली:गोरखपुर में चुनावी शंखनाद, बोले- सपा ने पढ़ाई, बसपा ने रोजी-रोटी छीनी

    12 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने 2027 विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया। उन्होंने रविवार को 3000 बाइक के साथ रैली निकाली। खुद मंत्री बुलेट से आगे-आगे चल रहे थे। मंत्री ने बिना हेलमेट पहने ही बुलेट चलाई। उन्होंने कहा- सपा ने हमारी पढ़ाई-लिखाई छीन ली, जबकि बसपा ने रोजी-रोटी छीनी। ये वापस होना चाहिए। हमारे समाज की गिनती, हमारी गिनती अनुसूचित जाति में हो, इसके लिए हम 4 बड़ी रैलियां करने जा रहे हैं। गोरखपुर में मंत्री ने 10 किमी की रैली निकाली। शुरुआत पार्टी कार्यालय से हुई। कार्यक्रम में सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर और अपना दल के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल भी शामिल होंगे। यूपी में निषाद पार्टी अभी भाजपा के साथ गठबंधन में हैं। पार्टी का पूरा नाम- निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल है। विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए पार्टी ने अपनी गतिविधि तेज कर दी है। 2022 में निषाद पार्टी ने भाजपा के साथ मिलकर 15 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इसमें 9 सीटों पर जीत मिली थी। 6 विधायक निषाद पार्टी के सिंबल (थाली) पर थे, बाकी 3 ने भाजपा के सिंबल पर चुनाव जीता था। यूपी में निषाद समाज का वोट लगभग 4.5% है। 403 विधानसभा में 80 ऐसी हैं, जहां निषाद वोटर्स की संख्या एक लाख के करीब है। निषाद समाज की सभी उपजातियों को जोड़ दें तो इनकी संख्या लगभग 9 प्रतिशत हो जाएगी। 3 तस्वीरें देखिए… गोरखपुर में मंत्री संजय निषाद के चुनावी शंखनाद की पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए--
    Click here to Read more
    Prev Article
    ज्ञानवापी का शृंगार गौरी मंदिर एक साल बाद खुला:2 किमी लंबी लाइन, महिलाएं बोलीं- ज्ञानवापी मुक्त करो; ऑस्ट्रेलिया की मारिया ने जयकारे लगाए
    Next Article
    जदयू नेता केसी त्यागी ने रालोद ज्वाइन किया:जयंत चौधरी बोले- त्यागीजी मेरे जन्मदिन का किस्सा सुनाते हैं; त्यागी बोले- पद लेने नहीं आया हूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment