Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री से स्पीकर बोले-आपका माइक बंद करना पड़ेगा:कृषि मंत्री के जवाब पर हंगामा, अध्यक्ष बोले- आज किसी को नहीं रोकूंगा

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी विधानसभा में बजट सत्र का आज आखिरी दिन है। सपा विधायक राकेश कुमार वर्मा ने पिछड़े वर्ग के युवक-युवतियों के लिए 2022 से 2025 तक टेक्निकल ट्रेनिंग नहीं दिए जाने का मुद्दा उठाया। सपा विधायक संदीप सिंह ने पूछा कि पिछले दो साल में सरकार ने किन-किन जिलों में नई औद्योगिक यूनिट्स स्थापित की हैं। जवाब देते हुए मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा- ऐसा कोई जिला नहीं है जहां औद्योगिक इकाई स्थापित नहीं हुई है। उधर, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप जब तय समय से अधिक वक्त तक बोलते रहे तो स्पीकर सतीश महाना ने टोका। कहा- अच्छा नहीं लगेगा कि आपका माइक बंद करना पड़े। इसके पहले स्पीकर ने सपा विधायक आरके वर्मा के 4 मिनट तक बोलने के बाद भी कोई स्पेसफिक सवाल नहीं पूछे जाने पर चुटकी ली। वर्मा के बगल में बैठे कमाल अख्तर से पूछा कि आपको पता चला क्या सवाल पूछा। फिर हंसते हुए मंत्री से कहा- आप भी इसी तरह 2 मिनट में जवाब दे दीजिए। सपा विधायक राजेंद्र चौधरी के सवाल पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही जवाब दे रहे थे तो विधायक हंगामा करने लगे। इस पर स्पीकर ने हंगामा कर रहे विधायकों को नाम लेकर खड़ा होकर हंगामा करने के लिए कहने लगे। कहा-आज किसी को नहीं रोकूंगा। इस पर सभी विधायक शांत होकर बैठ गए। 11 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 9 लाख 12 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया। इसके बाद सदन में इस मुद्दे पर लगातार चर्चा होती रही। आज विधानसभा में बजट पारित होगा। कैग रिपोर्ट पेश की जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ बजट पर अपनी बात रखेंगे। गुरुवार को विधानसभा में क्या-क्या हो रहा? जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी के बाद दोनों डिप्टी सीएम संघ प्रमुख से मिले:बटुकों की पूजा के बाद पाठक ने भागवत से मुलाकात की, केशव भी पहुंचे
    Next Article
    SRN डिवाइस क्लोजर तकनीक से सफल ऑपरेशन:डॉ ऋषिका पटेल बोलीं-30 मिनट में दूरबीन से बंद हुआ 14 मिमी का एएसडी छेद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment