Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री संजय निषाद बोले- BJP आरक्षण दे, वरना धोखा खाएगी:अखिलेश गोरखपुर से लड़ें, अकेले सपा से ज्यादा वोट पाकर हराऊंगा

    17 hours ago

    1

    0

    यूपी विधानसभा चुनाव से पहले निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने बुधवार को भाजपा को कड़ी चेतावनी दे दी है। उन्होंने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सम्मेलन के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया। कहा, मछुआरा समाज को आरक्षण देना होगा। साथ तभी देंगे, जब आरक्षण की बात होगी। संजय निषाद ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा की मित्र है और वह नहीं चाहती कि गठबंधन को नुकसान हो। भाजपा को जल्द निर्णय लेना होगा। अगर मांग पूरी नहीं हुई तो भाजपा धोखा खाएगी। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि निषाद समाज के भविष्य के लिहाज से यह चुनाव अहम होगा। संजय ने दावा किया कि भाजपा और सपा, दोनों निषाद पार्टी का साथ चाहती हैं। निषाद पार्टी के बिना सत्ता अधूरी है और सरकार को उनकी मांग पूरी करनी पड़ेगी। कार्यकर्ता से संजय निषाद ने कहा, “फाइट करने के लिए तैयार हो जाइए, दिल्ली दूर नहीं है। जनता जिस दिन कुछ करेगी, पसीना छूट जाएगा।” उन्होंने दावा किया कि तालकटोरा के नाम पर बड़ी-बड़ी पार्टियां घबरा गईं। संजय निषाद ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को गोरखपुर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के सहयोग के बिना चुनाव लड़ेंगे और सपा से ज्यादा वोट लेकर जीतेंगे। भास्कर पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दे सकते हैं… अब संजय निषाद की 4 बड़ी बातें… 1- संविधान में हमारा हिस्सा, आरक्षण लेकर रहेंगे: समाज की आबादी करीब 18% है और उसे आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। संविधान में हमारा हिस्सा लिखा है। निषाद समाज अब अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर आवाज उठा रहा है। निषादराज के किले और भगवान राम से जुड़े प्रसंगों का भी जिक्र किया। कहा कि निषाद समाज की ऐतिहासिक विरासत को सम्मान देने के साथ ही उसके बच्चों को आरक्षण का लाभ भी मिलना चाहिए। 2- मझवार और तुरैहा को SC कैटेगरी में शामिल करो: मझवार और तुरैहा समुदाय को अनुसूचित जाति की श्रेणी में शामिल करने की मांग प्रमुखता से उठाई। संजय निषाद ने कहा- मझवार को केवल एक जाति के बजाय जातियों के समूह के रूप में समझने की जरूरत है। उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश व दिल्ली में निषाद की कुछ उपजातियों को मिले आरक्षण का हवाला देते हुए सवाल उठाया कि यमुना पार के निषाद समाज को इसका लाभ क्यों नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने तुरैहा समुदाय को भी आरक्षण का लाभ देने की मांग की। 3- भाजपा को परिणाम भुगतना होगा: 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में निषाद समाज की राजनीतिक भागीदारी और आरक्षण का मुद्दा चुनाव से पहले महत्वपूर्ण रहेगा। भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा, यदि समाज की मांग पर निर्णय नहीं हुआ, तो पार्टी को राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। खलीलाबाद लोकसभा सीट पर अपने बेटे की हार पर कहा कि उनके खिलाफ भाजपा के लोगों ने षड्यंत्र रचा और परिणाम ये रहा कि अगल-बगल की कई सीटें भाजपा हार गई। अब इसी तरह की साजिश भाजपा से जुड़े कुछ लोग चौरी-चौरा में करना चाहते हैं, यदि ऐसा हुआ तो निषाद समाज भाजपा को दूसरी सीटों पर सबक सिखाने को तैयार बैठा है। उन्होंने भाजपा से अपील की कि ऐसे लोगों को पार्टी से निकाल दो उनका इलाज निषाद समाज कर देगा। 4- अखिलेश अपना रुख स्पष्ट करें: संजय निषाद ने कहा कि उनके लिए समाज के हित सर्वोपरि हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने और निषादराज के झंडे के माध्यम से समाज को एकजुट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा की ओर से सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया, तो पार्टी को आगे की राजनीतिक रणनीति पर विचार करना होगा। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से भी सवाल किया कि वे निषाद समाज को आरक्षण देने के मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करें। वो बताए कि 9 प्रतिशत ओबीसी से आरक्षण काटकर एससी में जोड़कर निषादों को आरक्षण देंगे। ************* यह खबर भी पढ़िए:- योगी ने दरोगा-इंस्पेक्टर का बाइक भत्ता 300 रुपए बढ़ाया:मोबाइल रिचार्ज के लिए अब 2500 मिलेंगे; 3 बड़ी घोषणाएं कीं सीएम योगी ने बुधवार को पुलिस विभाग के लिए 3 बड़ी घोषणाएं कीं। पुलिस स्मृति दिवस पर उन्होंने कहा- अब प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के अफसरों को वर्दी के लिए 6,400 नहीं, 15 हजार रुपए भत्ता मिलेगा। इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर का मोटरसाइकिल भत्ता भी 700 से बढ़ाकर 1,000 रुपए कर दिया है। वहीं, पुलिसकर्मियों को मोबाइल रिचार्ज के लिए अब 2 हजार की जगह 2,500 रुपए मिलेंगे। योगी ने 2017 के बाद तीन बार पुलिसकर्मियों का भत्ता बढ़ाया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में कार से कुचलकर युवक को मार डाला:छत पर लिटाया, शीशे में हाथ फंसाकर 1.5 किमी तक दौड़ाते रहे, फिर रौंदकर भागे
    Next Article
    काशी, गोरखपुर और मेरठ में मां दुर्गा की विदाई:महिलाओं ने सिंदूर खेला की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment