Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में कार से कुचलकर युवक को मार डाला:छत पर लिटाया, शीशे में हाथ फंसाकर 1.5 किमी तक दौड़ाते रहे, फिर रौंदकर भागे

    16 hours ago

    1

    0

    कानपुर में एक युवक की हत्या कर दी गई। पहले उसको कार से टक्कर मारी, फिर मारपीट कर कार की छत पर लिटा दिया। उसके दोनों हाथ खिड़कियों के शीशे में दबा दिए। करीब 1.5 किमी तक तेज रफ्तार में कार दौड़ाते रहे। इसके बाद युवक को कार से नीचे उतारा, फिर उस पर कार चढ़ाकर भाग गए। राहगीरों ने पुलिस और घरवालों को सूचना दी। इसके बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों बुधवार दोपहर 3 बजे को उसे मृत घोषित कर दिया। यह पूरी घटना इलाके में लगे करीब 12 सीसीटीवी में कैद हो गई, जिनके कुछ फुटेज भी सामने आए हैं। घरवालों का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की। घटना हनुमंत विहार थाना क्षेत्र की मंगलवार रात की है। पहले 2 सीसीटीवी फुटेज पुरानी रंजिश में कार से टक्कर मारने का आरोप अर्रा के रहने वाले बीरू सिंह भदौरिया (37) फूड प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी में सेल्समैन थे। परिवार में पत्नी रीना, 2 बेटियां सीवी, ईशानी, बेटा विराज, पिता राम शंकर सिंह और बड़े भाई कुलदीप सिंह भदौरिया हैं। पिता राम शंकर सिंह ने बताया- कुछ दिन पहले बीरू का खाड़ेपुर नई बस्ती के रहने वाले राजवीर और मेवालाल से झगड़ा हो गया था। इसके बाद से दोनों उससे रंजिश रखने लगे थे। मंगलवार रात बीरू दशहरा मेला देखकर घर लौट रहा था। रास्ते में मेवालाल कार लेकर पहुंचा। कार में उसके साथ राजवीर और 3 अन्य युवक भी सवार थे। उन लोगों ने बीरू को रोककर मारपीट की। बीरू बचकर भागने लगा, तो कार से उसे टक्कर मार दी। इसके बाद उसे कार की छत पर लिटाकर दोनों हाथ आगे की खिड़कियों के शीशों में फंसा दिए और शीशे लॉक कर दिए। शरीर पर चोट के निशान, उंगलियां बुरी तरह कुचलीं घरवालों के मुताबिक, आरोपी गलियों में तेज रफ्तार से कार दौड़ाते रहे। करीब डेढ़ किलोमीटर बाद राजेंद्र नगर में अश्वनी ट्रेडिंग कंपनी के पास बीरू के हाथ खोलकर उसे नीचे फेंक दिया। इसके बाद उस पर कार भी चढ़ा दी। वहां से गुजर रहे देवेंद्र सिंह चौहान ने बीरू को पहचान लिया। उन्होंने घरवालों को सूचना दी। घरवाले उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां से हैलट रेफर कर दिया गया। जहां बुधवार को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घरवालों के मुताबिक, बीरू के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। शीशों में हाथ फंसे रहने से उसकी उंगलियां भी बुरी तरह कुचल गई थीं। घरवाले बोले- 12 से ज्यादा CCTV में कैद हुई घटना घटना के 2 सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। इसमें एक कार तेज रफ्तार से जाती दिख रही है। उसकी छत पर युवक फंसा दिख रहा है। घरवालों का आरोप है कि पूरी घटना 12 से ज्यादा सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है, फिर भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज घरवालों ने बुधवार को कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया- पीड़ित पक्ष की ओर से पहले हनुमंत विहार थाने में हादसे की शिकायत दर्ज कराई गई थी। अब परिवार हत्या का आरोप लगा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कार नंबर और आरोपियों के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की तो वह फतेहपुर के जहानाबाद में मिली। आरोपियों की तलाश की जा रही है। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें… दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे 3 भाइयों की मौत, गोरखपुर में हाईटेंशन लाइन से रॉड टकराई; जेई-2 सिपाही सस्पेंड, लाइनमैन की नौकरी गई गोरखपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 3 भाइयों की मौत हो गई। मरने वालों में 2 सगे और एक उनका मौसेरा भाई है। हादसे में 9 लोग झुलस भी गए। सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली से प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा विधायक ने गोदाम प्रभारी को थप्पड़ जड़े, VIDEO:बोले- तुम अखिलेश यादव के आदमी हो; जूतों की माला पहनाकर जुलूस निकालो
    Next Article
    मंत्री संजय निषाद बोले- BJP आरक्षण दे, वरना धोखा खाएगी:अखिलेश गोरखपुर से लड़ें, अकेले सपा से ज्यादा वोट पाकर हराऊंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment