Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री तक पहुंच है, रिपोर्ट से कुछ नहीं होगा:मेरठ कॉलेज में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी से मारपीट मामले में पीडित बोला- धमकी देकर की पिटाई

    2 hours ago

    1

    0

    हमारी पहुंच तो मंत्री तक है तुझे जहां रिपोर्ट करनी है कर लेना जो करना है कर लेना हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता तू इतना बड़ा हो गया जो हमसे कंधा टकराकर चलेगा ये कहते हुए उन्होंने मुझे बहुत मारा और धमकी देते हुए फरार हो गए, ये कहना है बागपत निवासी राष्ट्रीय खिलाड़ी मुकुल धामा का जिसके ऊपर मेरठ कॉलेज में एक छात्र से कंधा टकराने को लेकर कुछ छात्रों ने लाठी- डंडों से हमला कर दिया और कॉलेज में ही तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना में शामिल छह युवकों के खिलाफ पीडित छात्र ने नामदर्ज मुकदमा भी कराया है लेकिन तीन दिन बाद तक भी न ही तो किसी की गिरफ्तारी हुई है और न ही कॉलेज प्रबंधन द्वारा भी कोई एक्शन लिया गया है। पीडित छात्र का कहना है कि पुलिस कार्रवाई करने से बच रही है क्योंकि आरोपी छात्रों में से एक ने घटना को अंजाम देते वक्त ही मुझसे कहा था कि हमारा कोई रिपोर्ट कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। सबसे पहले जानिए क्या था घटनाक्रम…… 16 मार्च को सेल्फ फाइनेंस विभाग में पढ़ने वाला छात्र औश्र राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बागपत निवासी मुकुल धामा अपना प्रेक्टिकल देने कॉलेज आया था। इस दौरान उसका , वहीं पढ़ने वाले नमन से कंधा टकरा गया। जिसके बाद इसी बात को लेकर उनमें आपस में विवाद हो गया और नमन के साथियों ने मुकुल पर लाठी- डंडों से हमला कर दिया और तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार इसी दौरान भराला गांव निवासी प्रशांत ने उसको यह कहते हुए मारा कि हमारी पहुंच मंत्री तक है हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता हमारी रिपोर्ट भी कर लेना कुछ नहीं होगा। अब तीन दिन बाद कॉलेज आए पीड़ित का है ये कहना…… आज भी मैं प्रेक्टिकल देने ही कॉलेज आया हूं तो भी यहां उन्हीं छात्रों में से कुछ आकर गए हैं। मैं राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी हूं। मैंने जिस कॉलेज के लिए 5 मेडल जीते उसी कॉलेज में मेरे साथ ऐसा हो गया इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पुलिस भी अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मुझे लगता है कार्रवाई इसी लिए नहीं हो रही है क्योंकि उन्होंने पहले ही बताया था कि पुलिस हमारा कुछ नहीं करेगी। घर बैठ जाने में ज्यादा फायदा पीड़ित मुकुल धामा ने कहा कि अगर प्रदेश में एक राष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ भी ऐसा करने वालो के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मेरा प्रदेश और देश के लिए खेलना किस काम का है। अगर मैं खुद ही सुरक्षित नहीं हूं तो मुझे घर ही बैठ जाना चाहिए। SSP से मिलेंगे खिलाड़ी कॉलेज में आने वाले खिलाड़ियों ने भी मुकुल का समर्थन करते हुए कहा है कि यदि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती है तो वह सभी एक जुट होकर एसएसपी अविनाश पांडे से भी इंसाफ की मांग करेंगे और अपने साथी को इंसाफ दिलाकर रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सास और उसके प्रेमी पर दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग का आरोप:पीलीभीत में बहू का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया, FIR दर्ज
    Next Article
    तुलसीपुर MLA बोले– मैं कार्यों से 90% संतुष्ट:कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा- कुछ सड़कें जर्जर, दोबारा मौका मिला तो अधूरे विकास कार्य पूरे होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment