Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सास और उसके प्रेमी पर दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग का आरोप:पीलीभीत में बहू का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया, FIR दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में एक विवाहिता ने अपनी सास और उसके प्रेमी पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला बरखेड़ा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता के अनुसार, उसके ससुर की मौत हो चुकी है। उसका पति दूसरे शहर में नौकरी करता है। जिससे वह घर में सास के साथ अकेली रहती थी। आरोप है कि सास के सुनील नामक युवक से अवैध संबंध थे। वह उसे अक्सर घर बुलाती थी। पीड़िता ने बताया कि एक दिन उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद आरोपी सुनील ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जबकि सास ने मदद करने के बजाय घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी आरोप है कि इस वीडियो के जरिए पीड़िता को धमकाया गया कि यदि उसने किसी को बताया तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। इसी आधार पर उसे लगातार ब्लैकमेल किया गया। कई बार दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बाद में उसे बहाने से खटीमा ले जाया गया। जहां उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा गया। उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। थाना बरखेड़ा के प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार ने बताया- पीड़िता की तहरीर पर सास और उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में देश विरोधी गतिविधियों में दो आरोपी गिरफ्तार:पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े थे, संवेदनशील स्थानों की जानकारी साझा करने का आरोप
    Next Article
    मंत्री तक पहुंच है, रिपोर्ट से कुछ नहीं होगा:मेरठ कॉलेज में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी से मारपीट मामले में पीडित बोला- धमकी देकर की पिटाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment