Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैट्रिमोनियल साइट पर लड़कियों को फंसाने वाला प्रॉपर्टी एजेंट अरेस्ट:गुरुग्राम में शादी का झांसा देकर करता था रेप; 12वीं तक पढ़ा-लिखा, पुलिस ने रखा था इनाम

    8 hours ago

    1

    0

    हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से युवतियों से संपर्क करके उन्हें अपने जाल में फंसाता था। अगर कोई युवती मना करती तो उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप तक करता था। काफी टाइम से उसका यह खेल चल रहा था। मगर, एक युवती उसकी यह चालबाजी समझ गई और करीब चार माह पहले पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने युवक की तलाश की तो वह फरार हो गया। पुलिस ने उसे पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया। कई दिन पुलिस उसकी तलाश करती रही, लेकिन वह हाथ नहीं आया। इसी बीच पुलिस ने उसकी कुंडली खंगाली तो पता चला कि आरोपी नदीम उर्फ नदीम खान (28) निवासी जिला फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) है। गुरुग्राम में उस पर दो केस दर्ज थे। वह बाहरवीं तक पढ़ा है और रियल एस्टेट एजेंट है। इसके बाद पुलिस ने उसे यूपी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कैसे आरोपी को पकड़ा, सिलसिलेवार ढंग से जानिए… आरोपी का मोबाइल बरामद, रिमांड पर लिया गया पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस टीम की ओर से आरोपी के कब्जे से 01 मोबाइल बरामद किया गया है। उसे कोर्ट में पेश करके दो दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया। इसमें उससे जानकारी जुटाई जाएगी कि वह कितनी लड़कियों को अब तक इस तरह अपना शिकार बना चुका है। क्या इसमें उसे साथ कोई और भी शामिल है। उसका बैकग्राउंड क्या है, परिवार में कौन-कौन है, क्या करते है। कब से वह यहां रह रहा था? जैसे कई सवाल है, जिनके जवाब आगे की पूछताछ में मिलेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेजर ने कैप्टन दुल्हन से एक रुपए में शादी की:सहारनपुर में कहा- दहेज के लिए कभी नहीं सोचा, ससुर बोले- बेटी नहीं बहू आई
    Next Article
    लखनऊ में बाइक चोर सक्रिए:वजीरगंज-ठाकुरगंज में ताबड़तोड़ वारदातें, अस्पताल-घर के बाहर से उड़ाईं बाइक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment