Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेजर ने कैप्टन दुल्हन से एक रुपए में शादी की:सहारनपुर में कहा- दहेज के लिए कभी नहीं सोचा, ससुर बोले- बेटी नहीं बहू आई

    5 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में इंडियन आर्मी में मेजर पद पर तैनात दूल्हे ने अपनी शादी में बिना दहेज लिए एक रुपये में शादी की है। इस अनोखी शादी में दूल्हे ने वधू पक्ष से शगुन के तौर पर सिर्फ एक रुपये और नारियल लेकर विवाह संपन्न किया। पत्नी भी इंडियन आर्मी में कैप्टन है। दोनों की तैनाती कहां है कि इसका जानकारी नहीं है। दूल्हे ने कहा- छात्र जीवन में ही तय कर लिया था कि दहेज नहीं लेंगे। इसलिए बिना दहेज की शादी की है। दूल्हे के पिता ने कहा- बहू को बहू नहीं, बल्कि बेटी की तरह माना है। मेरे लिए बहू ही सबसे बड़ा दहेज है। मामला सरसावा क्षेत्र के गांव मीरपुर का है। 2 तस्वीरें देखिए…. लड़के वालों ने एक रुपये का शगुन लिया कस्बे के गांव मीरपुर निवासी चौधरी ओमपाल सिंह, जो भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं और सरसावा आर्य जाट समाज विकास समिति के संयुक्त सचिव भी हैं। उन्होंने अपने बेटे मेजर मधुर चौधरी का विवाह बिना दहेज के 16 मार्च 2026 को संपन्न कराया। उनकी शादी ब्रजमंडल की कैप्टन ज्योति सौरोत के साथ हुई, जिसमें केवल एक रुपये का शगुन लिया गया। मेजर मधुर चौधरी के परिजनों ने बताया कि उनकी तैनाती से जुड़ी जानकारी गोपनीय रहती है, क्योंकि इसके लिए भारतीय सेना से अनुमति लेनी होती है। मधुर चौधरी वर्ष 2018 में इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून से पास आउट होकर भारतीय सेना में कमीशन हुए थे। वहीं उनकी पत्नी ज्योति सौरोत 2019 की पास आउट है। धार्मिक यात्रा में हुई परिवारों की मुलाकात परिवार के अनुसार मधुर चौधरी के माता-पिता धार्मिक यात्रा पर मथुरा गए हुए थे। उसी यात्रा में उनकी पत्नी माधुरी के परिजन भी शामिल थे। बातचीत के दौरान माधुरी के परिवार ने बताया कि वे अपनी बेटी के लिए अच्छा रिश्ता तलाश रहे हैं। तभी मधुर की मां ने बताया कि उनका बेटा सरकारी सेवा में है और सेना में मेजर के पद पर कार्यरत है। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता शादी तक पहुंच गया। बहू नहीं, बेटी मानते हैं परिवार मेजर मधुर चौधरी की मां रेखा चौधरी ने कहा- मेरी पुत्रवधू उनके घर लक्ष्मी बनकर आई है। उन्होंने बताया कि पहले दिन से ही उन्होंने बहू को बहू नहीं, बल्कि बेटी की तरह माना है। हम लोग बेहद खुश हैं और जिस तरह की जीवनसंगिनी उनके बेटे के लिए चाहते थे, वैसी ही बेटी उन्हें मिली है। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि दोनों का वैवाहिक जीवन हमेशा खुशियों से भरा रहे। बहू ही सबसे बड़ा दहेज विवाह के मौके पर चौधरी ओमपाल सिंह ने कहा- उनके लिए बहू ही सबसे बड़ा दहेज है। कई प्रतिष्ठित परिवारों से रिश्ते आए, लेकिन उन्होंने पहले से ही बिना दहेज शादी करने का संकल्प ले रखा था। धन-दौलत तो आती-जाती रहती है, लेकिन एक संस्कारी बेटी दो परिवारों को जोड़ती है। छात्र जीवन में ही लिया था संकल्प मेजर मधुर चौधरी ने बताया कि उन्होंने छात्र जीवन में ही तय कर लिया था कि वे दहेज नहीं लेंगे। दहेज के कारण टूटते रिश्तों और बिखरते परिवारों की खबरें पढ़कर उन्होंने यह निर्णय लिया था। जिसके चलते उन्होंने यह फैसला लिया। युवाओं से अपील की कि वे अपने माता-पिता के संस्कारों का सम्मान करें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आगे आएं। ------------------------------ यह खबर भी पढ़ें…. बदला लेने के लिए भाजपा नेता की हत्या हुई थी, गोरखपुर में CCTV से पकड़े गए हत्यारोपी गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता राजकुमार चौहान की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के अनुसार, दो डंपर चालकों ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दो महीने पहले भाजपा नेता के भतीजे ने उनके साथ मारपीट की थी। उस वक्त भाजपा नेता ने भतीजे का पक्ष लिया था। भतीजा उनके दम पर रौब गांठता था, इसलिए बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:एटा में स्कॉर्पियो से कुचलकर महिला समेत 3 की मौत; सोनभद्र में कंप्यूटर ऑपरेटर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
    Next Article
    मैट्रिमोनियल साइट पर लड़कियों को फंसाने वाला प्रॉपर्टी एजेंट अरेस्ट:गुरुग्राम में शादी का झांसा देकर करता था रेप; 12वीं तक पढ़ा-लिखा, पुलिस ने रखा था इनाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment