Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन:प्रशासनिक अधिकारियों ने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को सौंपी प्रति

    1 hour ago

    1

    0

    जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी.के. सिंह के अनुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल (शुक्रवार) यानी आज हुआ। उन्होंने इन सूचियों का अवलोकन करने की अपील की है। जिला विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने डीएम की अनुपस्थिति में राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधियों को प्रति दी। यह अंतिम मतदाता सूची जनपद स्तर पर जिला निर्वाचन कार्यालय में, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय (तहसील) में और प्रत्येक मतदान केंद्र पर संबंधित अधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। जनसामान्य इन सभी स्थानों पर सूची का अवलोकन कर सकेंगे। यह प्रकाशन 01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष सघन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है। जनपद में अंतिम प्रकाशन के दौरान मतदेय स्थल एवं विधानसभावार मतदाताओं का विवरण इस प्रकार है: विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 43-सिवालखास में 390 मतदेय स्थल, कुल 2,96,485 मतदाता (पुरुष 1,64,445, महिला 1,32,023, अन्य 17)। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 44-सरधना में 420 मतदेय स्थल, कुल 3,07,817 मतदाता (पुरुष 1,69,421, महिला 1,38,370, अन्य 26)। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 45-हस्तिनापुर (अ0जा0) में 397 मतदेय स्थल, कुल 3,03,351 मतदाता (पुरुष 1,67,166, महिला 1,36,167, अन्य 18)। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 46-किठौर में 413 मतदेय स्थल, कुल 3,22,769 मतदाता (पुरुष 1,77,334, महिला 1,45,419, अन्य 16)। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 47-मेरठ कैंट में 474 मतदेय स्थल, कुल 3,16,239 मतदाता (पुरुष 1,68,286, महिला 1,47,921, अन्य 32)। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 48-मेरठ में 342 मतदेय स्थल, कुल 2,55,238 मतदाता (पुरुष 1,38,596, महिला 1,16,627, अन्य 15)। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 49-मेरठ दक्षिण में 545 मतदेय स्थल, कुल 3,91,738 मतदाता (पुरुष 2,11,623, महिला 1,80,095, अन्य 20)। इस प्रकार, जनपद में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 2981 है, जिसमें कुल 21,93,637 मतदाता शामिल हैं (पुरुष 11,96,871, महिला 9,96,622, अन्य 144)। बताया कि प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची का अवलोकन जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट http://meerut.nic.in पर भी कर सकते हैं, जहां वे मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेंट्रल मार्केट सीलिंग पर किसान यूनियन का विरोध:बोले - 44 प्रतिष्ठानों पर की गई कार्रवाई पर तत्काल लगे रोक
    Next Article
    मेरठ सेंट्रल मार्केट: सपा का प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन:पार्टी ने नेता जीतू नागपाल को धमकाने और नोटिस देने का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment