Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोदी बोले- 50 साल पहले सेमीकंडक्टर कंपनी का विरोध हुआ:लाल झंडा दिखाया गया, फिर मैंने पहल शुरू की; देश में आज 12 प्लांट

    21 hours ago

    2

    0

    पीएम मोदी ने शनिवार को IIT खड़गपुर में कहा, ‘भारत में 50 साल पहले एक कंपनी सेमीकंडक्टर बनाने आई थी, उसे लाल झंडा दिखाकर रोक दिया गया। सवाल उठे कि इसकी क्या जरूरत है, यह देश भी बना रहा है, वो देश भी बना रहा। हम बनाकर क्या हासिल कर लेंगे।’ उन्होंने बताया, ‘मैंने परवाह नहीं की। जब मैं आया तो खुद अफसरों के साथ बैठकर फाइलें तैयार करवाईं। आज चार सालों में ढेर सारी सेमीकंडक्टर कंपनियां आई हैं और प्रोडक्शन शुरू किया है।’ मोदी ने IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली यानी स्थापना के 75 साल पूरे होने के मौके पर 23 मिनट स्पीच दी। इनोवेशन, डेवलपमेंट और IIT खड़गपुर के बारे में बात की। देश में सेमीकंडकटर के 12 प्लांट फैसिलिटीज हैं। इनमें से माइक्रोन टेक्नोलॉजी, केन्स सेमीकॉन, सीजी सेमी, कॉन्टिनेंटल डिवाइस इंडिया और सुचि सेमीकॉन में प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। पीएम ने कहा- IIT खड़गपुर ने बैलगाड़ी से बुलेट ट्रेन तक बदलाव देखा पीएम ने कहा, बंगाल की वो धरती है, जहां से नेशनल मूवमेंट बने। यह संस्थान वहीं पर बना है जो स्वंत्रता सेनानियों का डिटेंशन कैंप हुआ करता था। उस समय उनकी गतिविधि आज भी मंत्र की तरह गूंजती होगी। IIT खड़गपुर ने यहां बहुत से माइल स्टोन बनाए। 75 सालों में भारत ने बैलगाड़ी से बुलेट ट्रेन तक, डाकपत्रों से सोशल मीडिया तक बहुत कुछ बदलते देखा है। छात्र IIT की यादों की चाय पर चर्चा करते होंगे मोदी ने कहा- मैं यहां सभी स्टूडेंट, स्टॉफ को, सभी एल्यूमिनाई को बधाई देता हूं। साथियों IIT की यादें ऐसी होती हैं, जिसकी यादें सालों तक याद रहती हैं। वे चाय पर इसकी चर्चा करते हैं। मैं चुनौतियों को चुनौती देता हूं पीएम ने कहा- आज हमारा सामर्थ्य इससे तय होता है कि हम कितनी चुनौतियों को चुनौती देने का साहस करते हैं। इसरो को नौजवानों के लिए ओपन किया पीएम बोले- हमारे देश में स्पेस में सिर्फ एक प्लेटफॉर्म इसरो का था, वहां एंट्री रिस्ट्रिक्टेड थी। कोई भी मिशन लॉन्च के लिए अलग सिस्टम था। इसरो के बाहर युवाओं को एंट्री ही नहीं थी। हमने इसे नौजवानों के लिए ओपन किया। स्पेस स्टार्टअप कभी असंभव था, आज असलियत है मोदी बोले- आज IIT खड़गपुर के स्टूडेंट ने स्काईरूट शुरू करके पहला प्राइवेट सैटेलाइट लॉन्च कर दिया। आज ऐसे बहुत स्पेस स्टार्टअप हैं, जो आगे बढ़ रहे हैं। कभी ये असंभव था, लेकिन आज ये असलियत है। शौचालय बनाने की घोषणा की तो मजाक उड़ाया गया मोदी ने कहा- जब मैंने लाल किले से गरीबों के लिए शौचालय बनाने की घोषणा की तो संसद में कुछ लोगों ने इसका मजाक उड़ाया था। वे यह नहीं समझ पाए कि शौचालय गरीबों, खासकर महिलाओं और माताओं की गरिमा और सुरक्षा के लिए कितना जरूरी है। IIT खड़गपुर देश का पहला IIT इंस्टीट्यूट है
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुंबई में कपल से मारपीट, युवक को लात-घूंसों से पीटा:महिला से भी हाथापाई; गार्डन में फोटो खींचते समय हमला किया, 8 नाबालिगों पर FIR
    Next Article
    अहमदाबाद में दिलजीत के चार गानों पर रोक की मांग:कॉन्सर्ट से पहले प्रोफेसर की चेतावनी- पटियाला पेग गाया तो कोर्ट जाऊंगा; 2000 जवान तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment