Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोदी बोले-ऑस्ट्रेलियाई टी-20 लीग का ओपनिंग मैच भारत में होगा:आज पीएम न्यूजीलैंड पहुंचेंगे, राजीव गांधी के बाद यहां जाने वाले दूसरे प्रधानमंत्री होंगे

    8 hours ago

    1

    0

    पीएम मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के तीसरे और आखिरी दिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ भी मौजूद रहे। MCG में पीएम मोदी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) यानी टी-20 लीग का ओपनिंग मैच इस साल दिसंबर में चेन्नई में खेला जाएगा। यह पहली बार होगा, जब किसी विदेशी क्रिकेट लीग का मैच भारत में होगा। पीएम के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड दौरे की तस्वीरें… ऑस्ट्रेलिया के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर जाएंगे पीएम पीएम मोदी अपने छह दिवसीय विदेश दौरे के आखिरी फेज में आज न्यूजीलैंड पहुंचेंगे। पीएम के दौरे की शुरुआत न्यूजीलैंड सरकार के साथ द्विपक्षीय बातचीत से शुरू होगी। इस दौरान दोनों देश फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) समझौते को फाइनल करेंगे। इसके बाद पीएम एक बिजनेस इवेंट और स्पोर्टिंग इवेंट में शामिल होंगे। इसके बाद ऑकलैंड में 40 हजार भारतीयों को भी संबोधित करेंगे। पीएम के स्वागत के लिए भारतीय समुदाय ने ‘किया ओरा मोदी’ कार्यक्रम का आयोजन किया है। न्यूजीलैंड में 40 सालों बाद किसी भारतीय पीएम की यह यात्रा हो रही है। इससे पहले 1986 में तत्कालीन पीएम राजीव गांधी न्यूजीलैंड गए थे। पीएम के न्यूजीलैंड दौरे के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान का दावा- अमेरिकी MQ-9 ड्रोन मार गिराया:कहा- होर्मुज में हमला किया तो कई देशों को आर्थिक नुकसान होगा; US ने 170 ठिकाने उड़ाए
    Next Article
    अमेरिका में H-1B वीजा के नियम सख्त हो सकते हैं:विश्वविद्यालयों की छूट सीमित हो सकती है; ग्रीन कार्ड से जुड़े नए नियम आना संभव

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment