Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोदी को डराने के लिए 150 चीनी लोगों ने निकाला फोन, कर दी ऐसी घटिया हरकत, बांग्लादेश ने सिखाया सबक!

    3 hours ago

    1

    0

    किसी देश और उसके प्रधानमंत्री की सफलता की ऊंचाई नापने का एक शानदार फार्मूला है। भारत और पीएम मोदी दुनिया में कितने ताकतवर हो चुके हैं ये बात चीन के 150 लोगों ने हद से नीचे गिरकर साबित कर दिया है। चीन ने भारत और पीएम मोदी को बदनाम करने के लिए ऐसी घटिया हरकत की है जिसकी कल्पना तक करना मुश्किल है। दरअसल चीन के करीब 150 लोगों को बांग्लादेश में वीडियो रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया है। बांग्लादेश के सबसे बड़े अखबार प्रोथोम आलो ने भारत के खिलाफ चीन के सबसे अजीब हमले का पर्दाफाश कर दिया है। चीन के करीब 150 से ज्यादा लाइव स्ट्रीमर्स बांग्लादेश की राजधानी ढाका पहुंचे। लाइव स्ट्रीमर्स वो लोग होते हैं जो इंटरनेट पर लाइव वीडियो दिखाते हैं। इन 150 चीनी लोगों ने ढाका के झुग्गी झोपड़ी वाले इलाकों और गरीब बस्तियों में जाकर अपने चीनी ऐप वी चैट पर लाइव वीडियो बनानी शुरू कर दी। लेकिन इन सभी 150 चीनी ब्लॉगर्स ने अपने दर्शकों को बताया कि हम दिल्ली में खड़े हैं। यानी यह 150 चीनी ब्लॉगर्स ढाका की झुग्गियों को दिल्ली की झुग्गी बोलकर बेच रहे थे। इन सभी लोगों ने बांग्लादेश में जाकर गरीबी, झुग्गियों और कूड़े की वीडियो बनाई और कहा कि देखिए दिल्ली कितनी गंदी है। दिल्ली में कितनी गरीबी है। पिछड़ा हुआ देश है। इसे भी पढ़ें: भारत के इन लोगों पर पहली बार टूट पड़ा रूस, पूरी दुनिया हैरान!ढाका में अचानक इतने चीनी ब्लॉगर्स को देख वहां के अखबार प्रोथोम आलोक को शक हुआ। इस अखबार ने इन ब्लॉगर्स के चीनी भाषा के वीडियो को जुटाया। उसके बाद चीनी भाषा जानने वाले चार बांग्लादेशी जानकारों से उन वीडियोस का ट्रांसलेशन करवाया। ट्रांसलेशन के बाद साफ हो गया कि यह चीनी ब्लॉगर्स बांग्लादेश को भारत बनाकर दिखा रहे थे। इन चीनी लोगों ने बांग्लादेश का खाना खाकर उसे थूक दिया और फिर कहा कि भारत का खाना कितना गंदा है। ढाका का कूड़ा दिखाकर कहा कि देखिए दिल्ली कितनी गंदी है। बांग्लादेश में गंदी तरह से खाना बना रहे लोगों को दिखाकर कहा कि भारत में हाइजीन का ख्याल नहीं रखा जाता। सोचिए यह चीनी ब्लॉगर्स कितने मक्कार थे। चीन ने भारत की छवि खराब करने के लिए एक बेहद ही घटिया इंफॉर्मेशन वॉर शुरू कर दी है। चीन वैश्विक स्तर पर और अपने लोगों के बीच भारत की तरक्की और छवि को नीचा दिखाना चाहता है। क्योंकि आजकल अमेरिका और यूरोप जैसे देशों के यात्री और ब्लॉगर्स भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर की तारीफ करते हैं।इसे भी पढ़ें: अमेरिकी नौसेना से आगे निकला China, समंदर में तैनात किए 400 से ज्यादा जंगी जहाजभारत की सड़कों और भारत के हाईवेज को देखकर चौंक जाते हैं। दिल्ली की मेट्रो और वंदे भारत जैसी ट्रेनों में बैठकर चौंक जाते हैं। यूरोपीय लोग आजकल भारत के खाने और भारतीय संस्कृति की तारीफ करते नहीं थकते। यह सब कुछ चीन से नहीं देखा जा रहा। इसीलिए चीन ने अपने दो कौड़ी के ब्लॉगर्स को बांग्लादेश भेजकर बांग्लादेश की सड़कों को भारत का बताना शुरू कर दिया। एक्सपर्ट्स के मुताबिक चीन में एक बहुत बड़ा बवाल चल रहा है। चीन के लोग वहां की तानाशाह सरकार का विरोध करना शुरू कर चुके हैं। ऐसे में चीनी ब्लॉगर्स बांग्लादेश जाकर अपनी ही ऑडियंस को यह बता रहे हैं कि देखिए भारत कितना गंदा है। यह सभी बिके हुए चीनी ब्लॉगर्स अपने ही देश की जनता को बता रहे हैं कि डेमोक्रेसी बेकार है। भारत तो दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। लेकिन देखिए भारत कितना गंदा है। डेमोक्रेसी की वजह से ही भारत आज पिछड़ गया है। Almost 150 Chinese WeChat streamers came to Dhaka, Bangladesh & spent the entire day livestreaming while showing the city's slums. When locals noticed the unusual number they started investigating why so many of them were doing this. Turns out, they were presenting it as India https://t.co/4oGYy9rLfj— Lizard King 🇧🇩🕉️ (@TheLizardKing_X) November 7, 2026
    Click here to Read more
    Prev Article
    वो हसीना जिसने चुराया NVIDIA सीईओ का दिल, फिर ले उड़ी अमेरिका के सबसे बड़े राज!
    Next Article
    Antalya में COP31 सम्मेलन शुरू, पुराने वादे पूरे करने पर रहेगा जोर

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment