Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोदी ने बांधनी पैटर्न की लाल राजस्थानी पगड़ी पहनी:13 साल में लाल किले पर हर बार अलग अंदाज; 5 बार केसरिया पगड़ी बांधी

    10 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 13वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराया। हर बार स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का पहनावा, खास तौर पर उनकी पगड़ी सुर्खियों में रहती है। इस बार उन्होंने पीले और सफेद बांधनी पैटर्न वाली चमकीली गहरे लाल रंग की राजस्थानी पगड़ी पहनी है। पिछले 13 साल में PM मोदी ने चार बार केसरिया पगड़ी पहनी। 2025 के अलावा 2021, 2020, 2018 और 2014 में भी केसरिया पगड़ी पहनी थी। PM मोदी का पिछले 13 साल का पहनावा और उसकी खासियत जानिए… नेहरू-इंदिरा ने सबसे छोटा भाषण दिया था मोदी से पहले, लाल किले से सबसे लंबा भाषण देने का रिकॉर्ड जवाहरलाल नेहरू के नाम था। नेहरू ने 1947 में 72 मिनट का भाषण दिया था। इसके बाद, 1997 में इंद्रकुमार गुजराल ने 71 मिनट का सबसे लंबा भाषण दिया था। PM मोदी ने 2015 में लाल किले से 83 मिनट लंबे भाषण के साथ नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 1954 में पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू और 1966 में इंदिरा गांधी के नाम स्वतंत्रता दिवस पर सबसे छोटे भाषण (14 मिनट) का रिकॉर्ड है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी ने भी लाल किले से सबसे छोटे भाषण दिए थे। 2012 और 2013 में मनमोहन सिंह ने सिर्फ 32 और 35 मिनट के भाषण दिए थे। 2002 और 2003 में वाजपेयी ने 25 और 30 मिनट तक स्पीच दी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल-खड़गे लगातार दूसरे साल लालकिले समारोह में नहीं पहुंचे:2024 में 5वीं लाइन में बैठाने पर विवाद हुआ था; भाजपा बोली- राहुल की सोच दिमागी नक्सल जैसी
    Next Article
    भागवत बोले- युवाओं को दिशा मिले तो देश को फायदा:अगर ऐसा नहीं हुआ तो भविष्य में समाज पर बोझ बढ़ सकता है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment