Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोदी ने पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी के साथ बैठक की:ईरान-इजराइल युद्ध के बीच तेल संकट पर चर्चा; राज्यों को 10% एक्स्ट्रा LPG कोटा मिलेगा

    2 hours ago

    1

    0

    ईरान-इजराइल जंग के बीच देश में फ्यूल-गैस की सप्लाई को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को संसद भवन में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ बैठक की। इसमें कच्चे तेल और गैस की उपलब्धता, उनके इम्पोर्ट और संभावित संकट से निपटने की रणनीति पर चर्चा की गई। करीब 2 घंटे चली बैठक में सरकार ने अपने आपातकालीन तेल भंडार (SPR) की भी समीक्षा की है। जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। अधिकारियों के मुताबिक देश के पास कुछ हफ्तों का तेल स्टॉक मौजूद है, जिससे फिलहाल संकट की संभावना कम है। वहीं पेट्रोलियम मंत्रालय की अधिकारी सुजाता शर्मा ने कहा कि सरकार राज्यों को 10% ज्यादा LPG देने का ऑफर दिया गया है। राज्यों से धीरे-धीरे LPG की जगह PNG अपनाने में मदद करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि LPG की दिक्कत अभी भी बनी हुई है। ऑनलाइन बुकिंग बेहतर हुई है, लेकिन डिस्ट्रीब्यूटर के यहां अब भी लंबी लाइनें लग रही हैं। हाल ही में 2300 से ज्यादा आउटलेट्स पर जांच भी की गई हैं। दरअसल होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने से दुनियाभर में तेल सप्लाई पर असर पड़ा है। हालांकि युद्ध के माहौल में भारत के तीन जहाज शिवालिक, नंदा देवी और जग लाडकी तेल-गैस लेकर गुजरात के पोर्ट्स पर पहुंचे हैं। सरकार की अपील- LPG की जगह PNG अपनाएं पेट्रोलियम मंत्रालय की अधिकारी ने बताया कि घरेलू एलपीजी उत्पादन 40% बढ़ा है, लेकिन फिर भी हालात पूरी तरह ठीक नहीं हैं। सरकार ने लोगों से अपील की है कि जहां PNG सुविधा है, वहां LPG की जगह PNG अपनाएं, इससे सप्लाई का दबाव कम होगा और यह ज्यादा सुरक्षित भी है। उन्होंने कहा कि आज 93% LPG बुकिंग ऑनलाइन हुई है। सरकार ने लोगों से कहा है कि एजेंसी पर जाने से बचें और सिर्फ आधिकारिक ऐप या वेबसाइट से ही बुकिंग करें, अफवाहों पर ध्यान न दें। अधिकारी ने बताया कि कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार सख्ती कर रही है। इसी के तहत कल देशभर में 2300 से ज्यादा LPG दुकानों पर अचानक जांच की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजस्थान में तेल से भरा टैंकर पलटा, आग लगी:नेशनल हाईवे पर 200 मीटर तक लपटें फैली; ड्राइवर जिंदा जला, हेल्पर ने कूदकर जान बचाई
    Next Article
    मिशन लारिजानी: इजरायल ने कैसे 'टारगेट' को किया ट्रैक और फिर अटैक...

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment