Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोदी ने सिक्किम में बच्चों के साथ फुटबॉल खेली:सोशल मीडिया पर कहा- एनर्जी से भर गया; राज्य के 50वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए

    9 hours ago

    2

    0

    पीएम नरेंद्र मोदी 2 दिन के सिक्किम दौरे पर हैं। उन्होंने मंगलवार सुबह गंगटोक में बच्चों के साथ फुटबॉल खेली। पीएम ने सोशल मीडिया पर फुटबॉल खेलते हुए तस्वीरें शेयर की। पीएम ने X पर लिखा, ‘इन बच्चों के साथ फुटबॉल खेलकर ऊर्जा से भर गया।’ आज मोदी राज्य के 50वें स्थापना दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा उन्होंने ₹4000 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। पीएम की फुटबॉल खेलते हुए तीन तस्वीरें… PM ने पहले दिन रोड शो किया था मोदी सोमवार शाम को सिक्किम पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने लिबिंग हेलिपैड से गवर्नर हाउस (लोक भवन) तक उन्होंने रोड शो किया। 16 मई 2025 को सिक्किम को राज्य बने 50 साल पूरे हुए थे। तब पीएम वर्चुअली 50वें स्थापना दिवस समारोह से जुड़े थे। मंगलवार को एक साल से चल रहे समारोह का समापन होगा। पीएम के रोड शो की 3 तस्वीरें… 4 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास पीएम अपने दो दिवसीय दौरे पर शिक्षा, स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, पर्यावरण और कृषि से जुड़ी लगभग ₹4 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें नामची में 100 बेड का अस्पताल, देवराली में 30 बेड का अस्पताल, तीस्ता नदी पर दो डबल-लेन स्टील पुल और गंगटोक में सिविल सर्विस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट शामिल हैं। 16 मई 1975 को सिक्किम भारत का हिस्सा बना ------------------------------------ PM मोदी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… 1. पीएम मोदी ने हुगली नदी में नाव की सवारी की:नाव चलाने वाले को गले लगाया, ₹1000 दिए; 5 दिन पहले झालमुड़ी खाई थी पीएम नरेंद्र मोदी ने हुगली नदी में नाव की सवारी की है। इस दौरान पीएम ने खुद से फोटोग्राफी भी की। तस्वीरों में वे हाथ में कैमरा लिए नजर आ रहे हैं। उन्होंने नाविकों से बातचीत भी की। हुगली में नाव की सवारी कराने वाले नाविक को एक हजार रुपए भी दिए। पूरी खबर पढ़ें… 2. पीएम ने बंगाल में झालमुड़ी खाई; VIDEO:दुकानदार ने पूछा- प्याज खाते हैं, मोदी बोले- प्याज खाता हूं, दिमाग नहीं; ₹10 दिए पीएम मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे। झाड़ग्राम में उन्होंने रैली की। इस दौरान रास्ते में वह एक दुकान पर रुके और झालमुड़ी खाई। झालमुड़ी बनाते हुए दुकानदार ने पूछा कि आप प्याज खाते हैं। पीएम ने जवाब दिया- हां प्याज खाता हूं बस दिमाग नहीं। यह सुनकर दुकानदार हंसने लगा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    होकर रहेगा महायुद्ध!! Donald Trump ने ठुकराया ईरान का शांति प्रस्ताव, होर्मुज़ में नाकेबंदी से थम सकती है दुनिया की रफ्तार
    Next Article
    गुजरात निकाय चुनाव- 10,050 सीटों में 732 निर्विरोध चुने गए:भाजपा 712 पर आगे; कांग्रेस ने गांधीनगर जिला पंचायत सीट जीती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment