Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोदी-ट्रंप ट्रेड डील के विरोध में AAP का प्रदर्शन:बोले- किसानों-व्यापारियों की अनदेखी; लखनऊ पुलिस ने हाथ-पैर पकड़कर टांगा

    4 hours ago

    1

    0

    राजधानी लखनऊ में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी-डोनाल्ड ट्रंप के बीच कथित ट्रेड डील के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य भवन चौराहे पर जुटे कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शन उग्र होता कि उससे पहले ही पुलिस कार्यकर्ताओं को हाथ-पैर पकड़कर टांग लिया। उन्हें गाड़ी में भरकर इको गार्डन भेज दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व आम आदमी पार्टी की जिला अध्यक्ष इरम रिजवी ने किया। उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता स्वास्थ्य भवन चौराहे पर एकत्र हुए और सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। इरम रिजवी ने कहा कि यह समझौता देश के हितों के खिलाफ है और इससे स्थानीय उद्योग, कृषि और लघु व्यापार प्रभावित होंगे। इस डील की शर्तों को केंद्र सार्वजनिक करे और संसद में चर्चा करे। विदेशी कंपनियों को फायदा होगा प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि सरकार अंतरराष्ट्रीय समझौतों के नाम पर किसानों और व्यापारियों के हितों की अनदेखी कर रही है। उनका आरोप था कि विदेशी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए घरेलू बाजार को कमजोर किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर “किसान विरोधी डील वापस लो” और “व्यापारी विरोधी नीति नहीं चलेगी” जैसे नारे लगाए। मौके पर यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी। प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी आम आदमी पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को प्रदेशभर में तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है और आने वाले दिनों में जिलास्तर पर भी विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर एको गार्डन भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि प्रदर्शन की अनुमति निर्धारित शर्तों के तहत थी और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में नो-एंट्री में ट्रैफिक पुलिस कर रही वसूली, VIDEO:तीन पुलिसकर्मी निलंबित, अपर पुलिस उपायुक्त को सौंपी गई रिपोर्ट
    Next Article
    बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चले, वीडियो:बलरामपुर में 9 नामजद व 3 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment