Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुख्यमंत्री से मिले विधायक विजयपाल आढ़ती:हापुड़ में सड़क चौड़ीकरण, न्यायालय भवन के लिए बजट की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने हापुड़ क्षेत्र के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। विधायक आढ़ती ने हापुड़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर ककोड़ी के 57 चौराहे से ग्राम नूरपुर तक सड़क के चौड़ीकरण और नवनिर्माण की मांग की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पड़ाव से मीरपुर महमूदपुर होते हुए ग्राम काकड़ तक मार्ग के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण के लिए भी धनराशि आवंटित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। विधायक ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, साथ ही व्यापार और ग्रामीण संपर्क भी बेहतर होगा। जल्द शुरू हो न्यायालय भवन निर्माण सड़क परियोजनाओं के अलावा, विधायक ने हापुड़ जनपद न्यायालय की नई इमारत के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत करने की भी मांग की। उनका कहना था कि इससे न्यायिक कार्यों के संचालन में सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रस्तावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए और मांगों को शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिया। विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि हापुड़ के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर दिया कि सड़क और न्यायालय भवन जैसी मूलभूत सुविधाएं क्षेत्र की प्राथमिकता हैं। मुख्यमंत्री के सकारात्मक आश्वासन से जल्द ही विकास कार्य धरातल पर दिखाई देंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सवार दोस्त घायल, पड़ोसी गांव में जा रहे थे दोनो
    Next Article
    मुठभेड़ में फरार अपराधी गिरफ्तार:जौनपुर में मोनू उर्फ बलवंत बघेल के पैर में लगी गोली, पुलिस पर की फायरिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment