Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा DM ने बाल्टी से रंग डाला, VIDEO:एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन का डांस, प्रयागराज में कपड़े फाड़कर तार पर टांगे

    10 hours ago

    1

    0

    यूपी में आज होली मनाई जा रही है। सुबह होते ही रंगों की बौछार शुरू हो गई। हर जगह रंग-गुलाल उड़ रहे हैं। गोरखपुर में सीएम योगी का अलग स्वैग दिखा। वे काला चश्मा पहनकर होली खेलते नजर आए। सांसद रवि किशन ने स्वयंसेवकों को अबीर लगाया और फगुआ गाया। लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश चंद्र शर्मा चौक पहुंचे और जमकर होली खेली। ब्रजेश पाठक ऊंट पर सवार हुए। उनके एक हाथ में गदा और दूसरे हाथ में चाबुक थी। उन्होंने सिलेंडर से लोगों पर गुलाल उड़ाया। पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश चंद्र शर्मा ने उन पर रंग डाला तो चुनरी से अपना चेहरा ढक लिया। वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने हैट लगाकर होली खेली। उन्होंने “होली खेले रघुबीरा” गाना भी गाया। काशी में विदेशियों का डीजे पर डांस वाराणसी में भी होली का अलग रंग देखने को मिला। यहां जगह-जगह डीजे पर लोग थिरकते दिखे। एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर रंग लगाया। ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड समेत 20 देशों से पर्यटक काशी पहुंचे हैं। विदेशी पर्यटक भी एक-दूसरे को रंग लगाकर गानों पर झूमते नजर आए। बनारसी अंदाज में एक युवक ने विदेशी युवती को गुझिया खिलाई। फिर झूमते हुए बोला-“कल्चरल स्वीट्स” है। अयोध्या में रामलला पर फूलों की होली खेली गई। वृंदावन में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ रही। लोग गुलाल और रंग से होली खेलते नजर आए। आयरलैंड से आई एक महिला पर्यटक ने कहा- यह त्योहार मनाने के लिए मैं खास तौर पर काशी (वाराणसी) आई हूं। मुझे यहां की होली बहुत पसंद है। हम खूब इंजॉय कर रहे हैं। आज-कल होली खेलेंगे। वृंदावन में बॉलीवुड अभिनेत्री आरती क्षेत्रपाल ने डांस किया वृंदावन में बॉलीवुड अभिनेत्री आरती क्षेत्रपाल होली मनाने पहुंचीं। उन्होंने यहां होली खेली और डांस किया। मथुरा में डीएम चंद्र प्रकाश सिंह बाल्टी से अफसरों पर रंग डालते नजर आए। वहीं, बरेली में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन और पूर्व आर्मी अफसर खुशबू पाटनी ने होली खेली और डांस किया। बृजभूषण ने जमीन पर बैठकर गीत गाया, विधायक बेटे ने पत्नी के साथ खेली होली गोंडा में भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने जमीन पर बैठकर होली के गीत गाए। उनके विधायक बेटे प्रतीक भूषण सिंह ने पत्नी डॉक्टर राजश्री सिंह के साथ होली खेली। इस दौरान राजश्री सिंह प्रतीक को पकड़कर उनके ऊपर रंग डालती नजर आईं। कानपुर और प्रयागराज में कपड़ा फाड़ होली खेली गई। प्रयागराज में लोगों ने एक-दूसरे के कपड़े फाड़कर तार पर फेंककर टांग दिए। कानपुर में होली के मौके पर झांकी निकाली गई। इसमें एक युवक ने अनोखा वेनम मुखौटा पहनकर डांस किया। वहीं, बलिया में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने ढोल और मंजीरा बजाया। शाहजहांपुर में भैंसा गाड़ी से लाट साहब का जुलूस निकला। जूते-चप्पल मारकर लाट साहब का स्वागत किया गया। लाट साहब का जुलूस पुरानी परंपरा है। यहां लाट साहब को अंग्रेज होली के रंग की तस्वीरें देखिए- प्रदेश में होली से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजराइल बोला- खामेनेई के वारिस को भी खत्म कर देंगे:नाम या जगह से फर्क नहीं पड़ता उसे ढूंढ लेंगे; इजराइल ने ईरानी फाइटर जेट गिराया
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर में तस्करों के मददगार 4 पुलिसवाले सस्पेंड, मथुरा में 'बंटी-बबली' पति-पत्नी पकड़े गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment