Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा के राधादामोदर मंदिर में खेली गई फूलों की होली:भगवान को सुनाए गए भजन, ब्रज की गोपियों ने बांटा प्रसाद

    7 hours ago

    1

    0

    भगवान राधा कृष्ण की नगरी में फागुन का रंग चढ़ने लगा है। वृंदावन के प्रतिष्ठित सप्त देवालयों में से एक राधादामोदर मंदिर में होली महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर राधा-कृष्ण के जयकारों और अबीर-गुलाल से सराबोर नजर आया। जैसे ही मंदिर के पट खुले समूचा परिसर होली है के उद्घोष से गूंज उठा। होली के पदों पर झूमे भक्त मंदिर के सेवायत आचार्य तरुण गोस्वामी और निताई गोस्वामी ने भगवान के चरणों से स्पर्श कराया हुआ प्रसादी गुलाल और फूलों की वर्षा भक्तों पर की। अपने आराध्य का आशीर्वाद स्वरूप गुलाल पाकर देश-विदेश से आए श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। महोत्सव के दौरान ब्रज की पारंपरिक संस्कृति की झलक देखने को मिली। ब्रजवासी महिलाओं ने होली के विशेष पदों और भजनों का गायन किया, जिस पर भक्त स्वयं को थिरकने से रोक नहीं पाए। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने श्रीराधा-कृष्ण के स्वरूपों के साथ फूलों की होली खेली और हरिनाम संकीर्तन के बीच जमकर आनंद लिया। मंदिर सेवायत निताई गोस्वामी महाराज ने बताया कि मंदिर सेवायत आचार्य तरुण गोस्वामी महाराज के सानिध्य में मंदिर परिसर में विशेष होली महोत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में फूल एवं गुलाल की होली खेली गयी। जिसमे भक्तों के ऊपर ठाकुर जी के प्रसादी फूल एवं गुलाल डालकर होली की बधाई दी गई। ब्रज की गोपियों के द्वारा भव्य होली गीतों का गायन किया गया। साथ ही होली गीतों पर श्रद्धालु महिलाएं थिरकती हुई नजर आई। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में सभी ब्रज की गोपी महिलाओं को प्रसादी वितरण की गई है। भगवान ने धारण की स्वेत पोशाक सेवायत निताई गोस्वामी ने बताया कि बसंत पंचमी से शुरू हुई होली की प्रतीकात्मक शुरुआत अब पूर्ण रंगत में बदल गई है। ठाकुरजी ने श्वेत पोशाक धारण की और कमर में फेंटा बांधकर भक्तों पर प्रसादी गुलाल उड़ाया। इस दौरान मंदिर परिसर में ठाकुर राधा दामोदर लाल की जय के जयकारों से गुंजायमान रहा और श्रद्धालु भक्ति में विभोर होकर नृत्य करने लगे। की परंपरा के अनुसार बसंत पंचमी से फुलैरा दौज तक मंदिरों में केवल होली के पदों का गायन किया जाता है, लेकिन फुलैरा दौज से ठाकुरजी के विग्रह की कमर पर फेंटा बांधने की रस्म के साथ ही गुलाल और रंगों की सक्रिय होली शुरू हो जाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमी पर युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप:शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया फिर छोड़ा, मुकदमा दर्ज
    Next Article
    26 फरवरी से लखनऊ होकर चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें:फिरोजपुर–दानापुर और ऋषिकेश–कोलकाता के बीच अतिरिक्त फेरे लगेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment