Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    26 फरवरी से लखनऊ होकर चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें:फिरोजपुर–दानापुर और ऋषिकेश–कोलकाता के बीच अतिरिक्त फेरे लगेंगे

    8 hours ago

    1

    0

    होली के मद्देनज़र यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने लखनऊ होकर दो होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। ये दोनों ट्रेनें 26 फरवरी से अलग-अलग तारीखों में चलाई जाएंगी। इससे पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। फिरोजपुर–दानापुर होली स्पेशल लखनऊ सुबह पहुंचेगी उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 04616 फिरोजपुर–दानापुर होली स्पेशल 26 फरवरी, 2 और 6 मार्च को फिरोजपुर से दोपहर 12 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मोगा, लुधियाना, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद और बरेली होते हुए सुबह 5:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी, बक्सर और आरा होते हुए शाम 5:30 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04615 दानापुर–फिरोजपुर होली स्पेशल 27 फरवरी, 3 और 7 मार्च को दानापुर से रात 9:10 बजे चलेगी। यह ट्रेन सुबह 8:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी और रात 11:55 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में केवल एसी श्रेणी की बोगियां लगाई जाएंगी। ऋषिकेश–कोलकाता होली स्पेशल उतरठिया और आलमनगर से गुजरेगी योगनगरी ऋषिकेश से कोलकाता के बीच गाड़ी संख्या 04312 होली स्पेशल 26 फरवरी और 2 मार्च को रात 10:20 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली और शाहजहांपुर होते हुए सुबह 9 बजे आलमनगर तथा 9:48 बजे उतरेटिया से गुजरेगी। इसके बाद रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी, गया, धनबाद, आसनसोल और वर्धमान के रास्ते अगली सुबह 8 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04311 कोलकाता–ऋषिकेश होली स्पेशल 28 फरवरी और 4 मार्च को दोपहर 1:55 बजे कोलकाता से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 11:30 बजे उतरेटिया और दोपहर 12 बजे आलमनगर पहुंचेगी, जबकि रात 10:25 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। त्योहार पर अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए फैसला होली के दौरान लखनऊ और आसपास के जिलों में यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा होता है। ऐसे में इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से लंबी दूरी के यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी और नियमित ट्रेनों पर दबाव कम होगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से समय पर आरक्षण कराने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा के राधादामोदर मंदिर में खेली गई फूलों की होली:भगवान को सुनाए गए भजन, ब्रज की गोपियों ने बांटा प्रसाद
    Next Article
    एटा में इंटरमीडिएट एग्जाम में मुन्ना भाई पकड़ा गया:दूसरे छात्र की जगह अंग्रेजी का पेपर दे रहा था, तहसीलदार ने पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment