Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज डाकघर से 65 लाख गायब, पोस्टमास्टर ने जान दी:लिखा- मेरी मौत का जिम्मेदार खजांची, उसी ने हेरफेर किया

    13 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में एनसीआर सूबेदारगंज डाकघर के पोस्टमास्टर ने मंगलवार को फांसी लगाकर जान दे दी। उनकी उम्र 55 साल थी। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा था- खजांची सुरेंद्र कुमार मेरी मौत का जिम्मेदार है। उसी ने 65 लाख रुपए का हेरफेर किया है। पुलिस ने खजांची के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया गया है। घटना एयरपोर्ट थाना क्षेत्र की देवप्रयाग कॉलोनी की है। अब पढ़िए पूरा मामला एयरपोर्ट थाना क्षेत्र की देवप्रयाग कॉलोनी में रहने वाले जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव (55) का शव मंगलवार सुबह कमरे में लुंगी के सहारे फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान कमरे में एक सुसाइड नोट मिला जो उनके शव से कुछ दूर पर ही पड़ा था। सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप सुसाइड नोट में लिखा था- उन्होंने शनिवार को खाताधारकों से जमा रकम खजांची सुरेंद्र कुमार को सौंप दी थी, लेकिन बाद में वह इससे मुकर गए। खुद को निर्दोष बताते हुए मानसिक दबाव में होने की बात लिखी है। यह भी लिखा कि मेरी मौत के लिए खजांची जिम्मेदार है। उसी ने पैसों को लेकर हेरफेर किया है। खजांची से पुलिस ने की पूछताछ पुलिस के संपर्क करने पर खजांची सुरेंद्र कुमार का कहना है कि शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे इन्वेंट्री आई, लेकिन तब तक कार्यालय बंद हो चुका था। ऐसे में उन्होंने कैश सोमवार को जमा करने को कहा। रविवार को अवकाश था। सोमवार को कार्यालय खुलने पर रकम नहीं आई तो अधिकारियों को जानकारी दी गई और पोस्टमास्टर से संपर्क किया गया। मोबाइल बंद होने से बढ़ा शक खजांची ने बताया कि संपर्क करने पर जगदंबा प्रसाद ने जानकारी दी कि वह किसी के अंतिम संस्कार में आए हैं और दोपहर तक लौटेंगे। इस पर कर्मचारी और गार्ड एनसीआर सूबेदारगंज पोस्ट ऑफिस पहुंचे। तीन बजे तक इंतजार भी किया, लेकिन वह नहीं आए और बाद में उनका मोबाइल भी बंद हो गया। इसके बाद क्या हुआ, उन्हें नहीं पता। 65 लाख जमा न होने पर जांच डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार, शनिवार को सूबेदारगंज डाकघर में करीब 65 लाख रुपये जमा हुए थे, जिन्हें मुख्य डाकघर भेजा जाना था, लेकिन रकम जमा नहीं हुई। इस पर प्रकरण में जांच शुरू करा दी गई है। प्रयागराज मंडल के अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए विभागीय कमेटी गठित कर दी गई है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक जांच को भेजा जाएगा सुसाइड नोट एयरपोर्ट थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय ने बताया कि सुसाइड नोट को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। हैंडराइटिंग मिलान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि सुसाइड नोट की लिखावट मृतक की है या नहीं। परिजनों और कर्मचारियों से पूछताछ जारी है। खजांची के खिलाफ आत्महत्या के लिए उसकसाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- यूपी में पारा 47.6°C, बर्फ की बोतल से लिपटा कोबरा:काशी-आगरा समेत 3 शहरों में स्कूल बंद, बांदा फिर देश में सबसे गर्म यूपी में भीषण गर्मी और हीटवेव (लू) का प्रकोप जारी है। पारा 48°C के करीब पहुंच गया। सोमवार को बांदा लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म शहर रहा। तापमान 47.6°C रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले 27 अप्रैल को भी बांदा में पारा 47.6 °C पहुंचा था। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    छात्रा शादी करने के बाद बोली- इसने मेरा रेप किया:सिगरेट से जलाकर नशीले इंजेक्शन लगाए, महोबा में 16 दिन से लापता थी
    Next Article
    मथुरा में बेकाबू कंटेनर ने 4 लोगों को रौंदा:चाय पी रहे दो लोगों की मौत, दो गंभीर; ग्रामीणों ने ड्राइवर को पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment