Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में BSC के छात्र ने की आत्महत्या:PG के कमरे में फंदे से लटका मिला शव, सुसाइड के कारणों का नहीं चला पता

    14 hours ago

    1

    0

    मथुरा के छाता थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात BSc के छात्र ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब चला, जब पीजी संचालक को काफी देर तक छात्र के कमरे से कोई हलचल सुनाई नहीं दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो छात्र का शव फंदे पर लटका मिला। फिरोजाबाद का रहने वाला था छात्र फिरोजाबाद के बहादुरपुर सराय मुरलीधर गांव निवासी सरनाम सिंह का 21 वर्षीय बेटा हेमंत कुमार संस्कृति यूनिवर्सिटी में BSc द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह छाता कस्बे में गोवर्धन चौराहे के पास रामकृष्ण के मकान में किराए पर रह रहा था। सोमवार देर रात काफी देर तक कमरे में कोई हलचल नहीं हुई तो मकान मालिक को शक हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस सूचना पर छाता कस्बा चौकी प्रभारी अंकित मलिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने पीजी संचालक की मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर हेमंत का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने कमरे की जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस के मुताबिक, अभी आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। परिजनों के आने के बाद घटना से जुड़ी जानकारी सामने आ सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डॉक्टर से 4 लाख वसूले, थानेदार ने जान दी:बस्ती की ब्लैकमेलर महिला ने प्रेमी को भी नहीं छोड़ा; मां बोली- सजा मिले
    Next Article
    केशव ने बताए धंसने-बनने के अहंकारी नियम:अंडमान घूमने के लिए नेता बेकरार, बड़े साहब ने खरीदे 17 लाख के कप-प्लेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment