Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाला शारीरिक शिक्षक गिरफ्तार:भर्ती परीक्षा-2022 में फेक डॉक्यूमेंट्स लगाने का आरोप,यूपी से बैक डेट में बनवाई डिग्री

    4 hours ago

    1

    0

    स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप राजस्थान (SOG) ने शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 में फर्जी बी.पी.ई.एड डिग्री के जरिए नौकरी पाने वाले शारीरिक शिक्षक राजेश कुमार फागना को अलवर से गिरफ्तार किया है। एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि मामले की जांच में सामने आया कि कर्मचारी चयन बोर्ड राजस्थान द्वारा आयोजित शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 में बी.पी.ई.एड की मार्कशीट अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता थी। आरोपी राजेश कुमार फागणा पुत्र लीलाराम के पास आवेदन के समय यह योग्यता मौजूद नहीं थी, लेकिन उसने कथित रूप से फर्जी तरीके से आवेदन में बी.पी.ई.एड योग्यता दिखाई। और चयन होने के बाद शिक्षा विभाग में कथित रूप से बैक-डेट में तैयार करवाई गई बी.पी.ई.एड डिग्री प्रस्तुत कर दी। आरोपी कोटपूतली-बहरोड़ जिले के फागणों की ढाणी, खड़ब का रहने वाला है। बैक-डेट में बी.पी.ई.एड की फर्जी डिग्री और मार्कशीट प्राप्त की एसओजी के अनुसार आरोपी ने जे एस युनिवर्सिटी शिकोहाबाद (उत्तर प्रदेश) से शिक्षा सत्र 2017-19 की बैक-डेट में बी.पी.ई.एड की फर्जी डिग्री और मार्कशीट प्राप्त की। यह डिग्री कथित रूप से दलाल पंकज जैन और पवन सिंह चौहान के माध्यम से तैयार करवाई गई। इसके आधार पर आरोपी ने साल 2023 में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, मारकपुर, गोविंदगढ़ (अलवर) में शारीरिक शिक्षक के पद पर नियुक्ति प्राप्त कर ली। मामले में पुलिस थाना एसओजी जयपुर में आरोपी राजेश कुमार फागणा, जे.एस. विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों तथा अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी राजेश कुमार फागणा, पंकज जैन और पी.एस. चौहान ने विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों सुकेश कुमार और नंदन कुमार मिश्रा से मिलीभगत कर फर्जी डिग्री तैयार करवाई। आरोप प्रमाणित पाए जाने पर सुकेश कुमार और नंदन कुमार मिश्रा को 6 मार्च को गिरफ्तार कर 9 मार्च को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। वहीं मुख्य आरोपी राजेश कुमार फागणा, पंकज जैन और पी.एस. चौहान गिरफ्तारी के भय से फरार चल रहे थे। जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर एसओजी ने राजेश कुमार फागणा को 17 मई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से तीन दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मेंटल ट्रॉमा से भी जूझते हैं ब्रेस्ट कैंसर के मरीज':KGMU में बोले एक्सपर्ट, 400 से ज्यादा ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर रहीं मौजूद
    Next Article
    मथुरा में कंटेनर ने 4 लोगों को रौंदा:2 की मौत, सभी डिवाइडर किनारे चाय पी रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment