Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में खाटू श्याम परिवार का फाग महोत्सव शुरू:4 दिन तक चलेगा कार्यक्रम, पहले दिन निशान यात्रा निकाली गई

    14 hours ago

    1

    0

    मथुरा में खाटू श्याम सेवादार परिवार का चार दिवसीय फाग महोत्सव शुक्रवार को शुरू हो गया। महोत्सव के पहले दिन कृष्णा नगर से बाबा श्याम की निशान यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ट्रस्ट के सचिव आलोक जैन ने बताया कि यह महोत्सव 20 फरवरी से 23 फरवरी तक चलेगा। निशान यात्रा बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और श्याम भजनों की धुन पर प्रारंभ हुई। हाथों में निशान लिए श्रद्धालु "हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा" के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। यात्रा में महिला-पुरुष, युवा और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। रंग-गुलाल उड़ाकर फागोत्सव की धूम मचाई गई और पूरा वातावरण श्याम नाम के संकीर्तन से गूंज उठा। महोत्सव के प्रतिदिन भजन संध्या, संकीर्तन, फूलों की होली और विशेष श्रृंगार दर्शन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। देशभर से ख्याति प्राप्त भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे। श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई है। आलोक जैन ने सभी श्याम भक्तों से अधिक संख्या में शामिल होकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की। पहले दिन की निशान यात्रा महोत्सव का मुख्य आकर्षण रही, जिसमें श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा: फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार:फतेहपुर में राधानगर पुलिस ने फर्जी आईडी से परीक्षा देते पकड़ा
    Next Article
    रामगोपाल यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना:मैनपुरी में बोले- जो किसी का सम्मान नहीं करता वो शंकराचार्य का क्या करेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment