Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड परीक्षा: फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार:फतेहपुर में राधानगर पुलिस ने फर्जी आईडी से परीक्षा देते पकड़ा

    16 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान एक फर्जी परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया गया है। राधानगर पुलिस ने इस वांछित अभियुक्त को पकड़कर न्यायालय भेज दिया है। आरोपी को इंटरमीडिएट हिंदी विषय की परीक्षा में एक अन्य अभ्यर्थी के स्थान पर फर्जी पहचान पत्र के सहारे परीक्षा देते हुए पकड़ा गया था। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2024 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह मामला 18 फरवरी 2024 को इंटरमीडिएट हिंदी विषय की परीक्षा के दौरान सामने आया था। केंद्र व्यवस्थापक मोनी गुप्ता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच में पता चला कि असली परीक्षार्थी की जगह उमेश कुमार मौर्या परीक्षा दे रहा था। मौके से फर्जी आईडी कार्ड और संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए थे। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान उमेश कुमार मौर्या पुत्र मूलचंद्र मौर्या निवासी मोहल्ला मसवानी, थाना कोतवाली नगर, जनपद फतेहपुर के रूप में हुई है। राधानगर थाना टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मौर्या और उपनिरीक्षक रोहित कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने शुक्रवार को यह गिरफ्तारी की। पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर के रिहायशी इलाके में भीषण आग, VIDEO:रस्सी-त्रिपाल व प्लास्टिक गोदाम की लपटें 10 फीट तक उठीं, लाखों का सामान जला
    Next Article
    मथुरा में खाटू श्याम परिवार का फाग महोत्सव शुरू:4 दिन तक चलेगा कार्यक्रम, पहले दिन निशान यात्रा निकाली गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment