Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में लोगों ने पढ़ी ईद उल अजहा की नमाज:एक-दूसरे के गले लगकर दी मुबारकबाद, शाही ईदगाह में पहचान पत्र देखकर एंट्री

    19 hours ago

    1

    0

    मथुरा में ईद उल अजहा का त्योहार गुरुवार को शांतिपूर्वक मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुस्लिम समाज के लोगों ने बकरीद की नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। शाही ईदगाह पर सबसे ज्यादा भीड़ शहर की सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई, लेकिन सबसे ज्यादा भीड़ शाही ईदगाह पर देखने को मिली। यहां सुबह से ही नमाजियों का पहुंचना शुरू हो गया था। शाही ईदगाह में शहर मुफ्ती मोहम्मद आसिफ रजा ने नमाज अदा कराई, जबकि कुतबा हाफिज अब्दुल कादिर ने पढ़ा। नमाज के दौरान इबादतदारों ने अल्लाह से देश में शांति, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। पहचान पत्र देखकर मिला प्रवेश शाही ईदगाह पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रही। नमाज अदा करने आने वाले लोगों को पहचान पत्र देखने के बाद ही प्रवेश दिया गया। एसपी सिटी राजीव कुमार पुलिस बल के साथ लगातार भ्रमण करते रहे। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी तैनात की गई थी। वृंदावन में भी दिखी ईद की रौनक धर्म नगरी वृंदावन में भी ईद उल अजहा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समाज के बच्चे, बुजुर्ग और युवा नए पारंपरिक कपड़ों में नजर आए। लोगों के चेहरों पर ईद की खुशी साफ दिखाई दे रही थी। तय समय से पहले ही मुस्लिम समाज के लोग मथुरा दरवाजा स्थित शाही जामा मस्जिद और गौरा नगर कॉलोनी स्थित मदीना मस्जिद पहुंचने लगे थे। शाही जामा मस्जिद में सुबह करीब 8 बजे ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। मुल्क में अमन और खुशहाली की दुआ नमाज के बाद लोगों ने अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर मुल्क में अमन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। मुस्लिम बहुल इलाकों में नगर निगम की ओर से साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई थी, जबकि पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह अलर्ट नजर आया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में फतहां घाट पर मुक्ताकाशीय मंच का शुभारंभ:पूर्व डिप्टी CM डॉ. दिनेश शर्मा ने उद्घाटन किया, कलाकारों ने दी प्रस्तुति
    Next Article
    शोहरतगढ़ में बनेगा आधुनिक वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम:90 लाख की लागत, खिलाड़ियों को मिलेगी नई उड़ान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment