Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में पत्नी के भाइयों ने युवक को पीटा, मौत:7 महीने पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी, 7 आरोपी गिरफ्तार

    6 hours ago

    1

    0

    मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में कोर्ट मैरिज से नाराज महिला के मायके वालों ने उसके पति की जमकर पिटाई कर दी। सोमवार को हुई इस घटना में घायल युवक और उसके भाई को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां बुधवार को इलाज के दौरान महिला के पति की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। 7 महीने पहले की थी कोर्ट मैरिज थाना जमुनापार क्षेत्र के रहने वाले बंटी ने 7 महीने पहले थाना जैंत क्षेत्र के कुंज नगर की रहने वाली संजना से कोर्ट मैरिज की थी। तभी से संजना के मायके वाले बंटी और उसके परिवार से दुश्मनी मानने लगे। सोमवार को बातों में फंसाकर संजना के भाई महेंद्र और उसके साथियों ने बंटी को बुलाया। जिस पर बंटी अपने भाई शंकर के साथ पहुंच गया। मृतक समझ कर फैंक गए आरोपी सोमवार को पहले सभी ने मांट रोड पर एक ढाबा में खाना खाया। इसके बाद सभी एक साथ निकले। महेंद्र और उसके साथियों ने एकांत इलाके में बंटी और शंकर को पकड़ लिया। जिसके बाद महेंद्र और उसके साथियों ने बंटी और शंकर की जमकर पिटाई शुरू कर दी। लाठी डंडों से की गई पिटाई से दोनों मरणासन्न हालत में पहुंच गए। जिसके बाद आरोपी दोनों को मृतक समझ कर मौके से छोड़ कर भाग गए। घायल ने दी परिजनों को सूचना पिटाई के बाद बेहोशी की हालत में पहुंच चुके बंटी और शंकर में से शंकर को कुछ देर बाद हल्का होश आया। जिसके बाद उसने फोन से परिवार वालों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। बंटी और शंकर को गंभीर रूप से घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां बुधवार को इलाज के दौरान बंटी की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शुरू की कार्यवाही बंटी की मौत के मामले में पुलिस ने संजना के भाई महेंद्र सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया थाना जमुनापार के गोसना के रहने वाले बंटी का कोर्ट मैरिज वर्ष 2026 में थाना जैत के कुंज नगर की रहने वाली संजना के साथ हुआ था। जिसके कारण बंटी व संजना के परिवारजनों के बीच आपस में विवाद था। इसी विवाद के कारण दिनांक सोमवार को संजना के भाई महेंद्र व अन्य लोगों के द्वारा बंटी व उनके भाई शंकर के साथ मारपीट व अन्य घटना कारित की गई थी। जिसके संबंध में तत्काल जैत पर अभियोग पंजीकृत करके टीमें लगाकर कार्रवाई और इनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था । यह जानकारी में आया कि मारपीट की घटना के कारण बंटी की मृत्यु हो गई है तथा शंकर को भी चोटें आई हैं। तत्काल मामले में हत्या की धाराएं जोड़ते हुए अभियुक्त महेंद्र सहित कुल सात व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है तथा अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर रिमांड की प्रक्रिया कराई जा रही है। मामले में विधि सम्मत कार्रवाई प्रचलित है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भैंस बचाने के चक्कर में आलू से भरा ट्रक पलटा:12 लाख का आलू सड़क पर बिखरा, क्लीनर-चालक गंभीर घायल
    Next Article
    हाथरस में अज्ञात वाहन ने मजदूर को रौंदा:मौके पर ही मौत, सड़क किनारे पड़ा मिला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment