Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में सीएम योगी ने कृष्ण जन्मस्थान में की पूजा:बोले-अयोध्या की तरह श्रीकृष्ण जन्मभूमि भी बनेगा, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के साथ मीटिंग की

    9 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा- ब्रज भूमि की रज-रज में भगवान कृष्ण और राधा रानी की स्मृतियां बसी हैं। भगवान की कृपा रही तो अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि की तरह मथुरा में भी श्रीकृष्ण जन्मभूमि का भव्य मंदिर बनेगा। ब्रज में होली का उत्सव सदैव जीवंत रहता सीएम योगी ने कहा- ब्रज भूमि में होली का उत्सव सदैव जीवंत रहता है और इस उत्सव से जुड़ना हर किसी के लिए सौभाग्य की बात होती है। भले ही उस समय मैं ब्रज में मौजूद नहीं था, लेकिन जहां भी था, वहीं से ब्रज की होली के रंग और उल्लास को देख रहा था। मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल, बलदेव, नंदगांव और गोवर्धन समेत पूरे ब्रज क्षेत्र में लाखों श्रद्धालुओं ने जिस उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया, वह हर किसी को अभिभूत करने वाला था। रंग और उमंग की यह परंपरा भारत की महान सांस्कृतिक शक्ति का प्रतीक है। सीएम योगी ने पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की दोपहर करीब 2 बजे मुख्यमंत्री योगी का हेलीकॉप्टर आगरा से सीधे वृंदावन स्थित पवन हंस हेलीपैड पर उतरा। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सीएम योगी ने ब्रज तीर्थ विकास परिषद की 8वीं बोर्ड बैठक में हिस्सा लिया। करीब एक घंटे तक चली बैठक में ब्रज क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने पर्यटन थाना का उद्घाटन किया। इसके बाद वह श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन-पूजन किया। इसके बाद सीएम योगी ने लखनऊ के लिए रवाना हो गए। उधर, बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण का विरोध कर रहे सेवायत गोस्वामियों को एहतियातन नजरबंद रखा गया है, जिससे किसी तरह की अव्यवस्था न हो। देखिए 3 तस्वीरें… सीएम के मथुरा दौरे से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेपाल चुनाव- भारत विरोधी नेता केपी ओली की हार:बालेन शाह ने 50,000 वोटों से हराया, 4 साल पुरानी पार्टी की ऐतिहासिक जीत
    Next Article
    T-20 विश्वकप फाइनल जीत के लिए काशी में पूजन:गंगा किनारे बटुकों ने किया वैदिक अनुष्ठान, गूंजा जयतु जयतु भारतम् – जयतु जयतु संस्कृतम्

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment