Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर नगर निगम का अभियान:प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर 66,500 रुपए जुर्माना, 90 किलो जब्त

    3 hours ago

    1

    0

    मथुरा में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक और प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग, भंडारण तथा बिक्री के खिलाफ नगर निगम ने सख्त अभियान चलाया है। इस कार्रवाई का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, शहरी स्वच्छता को मजबूत करना और नागरिकों को प्लास्टिक-मुक्त जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। नगर आयुक्त जग प्रवेश के निर्देश पर, सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान के नेतृत्व में, शहर के सभी जोनों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। टीमों ने बाजारों, गल्ला मंडियों, सब्जी मंडियों और प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में गहन निरीक्षण किया। अभियान के तहत औरंगाबाद जोन की चंदनवन कॉलोनी, औरंगाबाद मार्केट, टाउनशिप चौराहा और वृंदावन के प्रेम मंदिर रोड के पास की दुकानों पर छापेमारी की गई। प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग, भंडारण और बिक्री करते पाए गए व्यापारियों से कुल 66,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त, सिंगल-यूज़ प्लास्टिक से भरा एक ई-रिक्शा जब्त किया गया और विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 90 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद की गई। सहायक नगर आयुक्त ने विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण भी किया। इस दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका की जांच की गई और साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अभियान के दौरान व्यापारियों और आम नागरिकों को कपड़े तथा अन्य पर्यावरण-अनुकूल बैग के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी और नियमित निरीक्षण किए जाएंगे। नागरिकों से प्लास्टिक-मुक्त शहर बनाने में सहयोग की अपील भी की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर होली-रमजान पर प्रशासन हाई अलर्ट:शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, संदिग्धों की सूचना देने की अपील
    Next Article
    शौचालय साफ न करने पर दलित छात्रा को पीटा:अलीगढ़ में शिक्षामित्र ने बच्ची के पिता को भी पिटवाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment