Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शौचालय साफ न करने पर दलित छात्रा को पीटा:अलीगढ़ में शिक्षामित्र ने बच्ची के पिता को भी पिटवाया

    5 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में शिक्षामित्र पर दलित छात्रा को पीटने का आरोप है। पीड़ित का कहना है कि शौचालय साफ न करने पर टीचर ने उसकी पिटाई की। जानकारी होने पर उसके पिता मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसका विरोध किया तो शिक्षामित्र ने अपने भाई से छात्रा के पिता को पिटवाया। पिता का आरोप है कि प्राथमिक विद्यालय की पांचवीं कक्षा की छात्रा 13 फरवरी को बिजली का करंट लगने से चपेट में आ गई थी। शारीरिक रूप से कमजोर होने के कारण वह घर पर ही थी। गुरुवार को स्कूल में तैनात शिक्षामित्र ने छात्रा को नाम काटने का डर दिखाकर जबरन बुलाया। स्कूल पहुंचते ही शिक्षामित्र ने कहा कि उन्हें शौचालय जाना है। इसलिए वह शौचालय की सफाई कर उसमें पानी भर दे। छात्रा से बोली शिक्षामित्र– ​तेरे पापा क्या मंत्री हैं पीड़ित छात्रा का कहना है- उसने शिक्षक से कहा कि उसके पिता ने शौचालय की सफाई करने से मना किया और उसकी तबीयत भी सही नहीं है। इतना सुनते ही शिक्षामित्र आगबबूला हो गई। उसने छात्रा से कहा कि तेरे पापा क्या कहीं के मंत्री हैं? दो पैसे की नौकरी करते हैं। तुम लोग बस इसी लायक हो, पानी ही भरो। छात्रा का आरोप है कि स्कूल में बच्चों से कुर्सियां साफ कराई जाती हैं और शिक्षामित्र बच्चों से अपने पैर तक दबवाती हैं। पिता-बेटी पर करवाया हमला छात्रा के दोबारा से मना करने पर शिक्षामित्र ने उसे पीट दिया। किसी ने इसकी जानकारी छात्रा के पिता को दे दी। इस पर छात्रा के पिता स्कूल पहुंच गए। वहीं, आरोप है कि शिक्षामित्र ने भी अपने भाई को स्कूल बुला लिया। शिक्षामित्र के भाई ने स्कूल पहुंचते ही एक संगठन में अध्यक्ष होने की बात कहते हुए छात्रा के पिता को पीटना शुरू कर दिया। पिता को पिटता देख छात्रा बचाने पहुंची तो उसके सीने पर धूंसे लग गए। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। गोद में लेकर अस्पताल दौड़ा पिता इस मामले की जानकारी पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उधर, बेटी की हालत बिगड़ने पिता उसके गोद में उठाकर अस्पताल की ओर दौड़ पड़ा। इसके बाद नहरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पुलिस की मदद से भर्ती कराया गया। यहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर छात्रा को भर्ती किया। बाद में करीब दो घंटे बाद हालत में सुधार होने पर उसे डिस्चार्ज किया गया। पिता ने लगाई न्याय की गुहार इस घटना के बाद अन्य लोग भी स्कूल पहुंच गए। बाद में सभी लोग थाने पहुंचे। यहां पर छात्रा के पिता ने न्याय की गुहार लगाई है। उधर, इस संबंध में बीएसए राकेश सिंह का कहना है कि अभी इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। लेकिन मामले की जांच कराई जाएगी। थाना प्रभारी लोधा का कहना था कि हेमंव मावी का कहना है कि देर रात तक दोनों पक्षों में समझौते की प्रक्रिया चल रही थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर नगर निगम का अभियान:प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर 66,500 रुपए जुर्माना, 90 किलो जब्त
    Next Article
    KDA ने 4000 वर्गमीटर में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की:80 लाख की जमीन से हटाया अवैध कब्जा, देहली सुजानपुर में गरजा बुलडोजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment