Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में साधु वेशधारी इंजीनियर पति को पत्नी ने पीटा:कार से खींच कर बाहर निकाला; शीशे भी तोड़े, बोली- दूसरी शादी कर हैदराबाद में रह रहा है

    6 hours ago

    1

    0

    मथुरा में एक महिला ने कार में सवार साधु वेशधारी इंजीनियर पति की सड़क पर पिटाई कर दी। महिला का पति कार में मौजदू था। महिला ने देखते ही उसको कार से खींच लिया। इसके बाद बीच सड़क पर ही जमकर पीट दिया। घटना मांट रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई, जहां मारपीट होते ही आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। महिला का आरोप है कि उसके पति ने परिवार को गुमराह कर दूसरी शादी कर ली है। इसी बात से नाराज होकर उसने रेलवे फाटक बंद होने के दौरान कार में बैठे पति को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला राया कस्बे मांट रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास का है। पहले 3 तस्वीरें देखिए… जानिए पूरा मामला… जानकारी के अनुसार मारपीट करने वाली महिला रचनेश शर्मा और साधु वेश में मौजूद रवि पुत्र सीताराम निवासी नगला आलिया पति-पत्नी हैं। महिला के मुताबिक दोनों की शादी करीब 15 साल पहले साल 2007 में 19 फरवरी को गांव गोठा बल्देव से हुई थी। तभी से घर मे क्लेश किया करती थी। उनके दो बच्चे बच्चे शिवम (18) और राधे (शिवांगी)(17) भी हैं। महिला का आरोप है कि उसका पति रवि पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसने परिवार को गुमराह कर पंजाब में किसी दूसरी महिला से शादी कर ली है। महिला का यह भी कहना है कि रवि हैदराबाद में एक फ्लैट में रहता है और गांव का पैतृक मकान भी बेच चुका है। जब उसे पता चला कि उसका पति शनिवार को गांव आने वाला है, तो उसने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। सड़क पर ही कर दी पिटाई शनिवार को मांट रोड रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक बंद था और वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। इसी दौरान रचनेश ने अपने पति रवि को एक कार में बैठा देखा। वह तुरंत कार के पास पहुंची और गुस्से में उसे बाहर निकाल लिया। इसके बाद महिला ने सड़क पर ही उसकी पिटाई शुरू कर दी। काफी देर तक सड़क पर होता रहा हंगामा मारपीट के दौरान वहां मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक सड़क पर हंगामा होता रहा। कुछ लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया। रवि की मां सर्वेश ने बताया - बहू रचनेश शर्मा मथुरा शहर के सदर के मकान जो सीताराम के नाम है, उसमें रहती है। तीन साल पहले हम लोगों को मारपीट कर बाहर निकाला। घर को नाम करवाने और खेत नाम करवाने का दबाव बना रही है। मकान के बाहर एक परचून की दुकान थी, उसे भी छुड़ा लिया। बेटा पंजाब चला गया तो बच्चे शिवम (18) और राधे (शिवांगी)(17) को पढ़ाया भी। अब घर से बाहर निकाल दिया तो गांव नगला अलिया में एक कमरा बनाकर रह रहे हैं। कई बार मारपीट की गई। पुलिस ने दोनों को लिया हिरासत में घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें…. ओवैसी बोले- सुनो संभल DSP मुल्क आपके बाप का नहीं:इजराइली प्रधानमंत्री की भाषा बोल रहे; कहा था- जिन्हें दिक्कत वो ईरान चले जाएं संभल में CO कुलदीप कुमार का 'जहाज में बैठकर ईरान चले जाओ' वाला बयान तूल पकड़ता जा रहा है। AIMIM नेता सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार करते हुए कहा- ये मुल्क आपके बाप का नहीं। तुम इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की जुबान बोल रहे हो। उधर, संभल में सपा विधायक इकबाल महमूद ने भी सीओ को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा था, तब उन्होंने यहां के हिंदुओं को जहाज से वहां क्यों नहीं भेजा? पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    "पेन फॉर्मूले" से यूपी जीतने का प्लान:राहुल ने क्यों कहा कांग्रेस की गलती से कांशीराम सफल हुए
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:हरदोई में रेलवे कर्मचारी ने छोटे भाई की पत्नी को मार डाला, जेठानी को पीटने से मना किया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment