Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में ट्रेन में आग लगने की अफवाह:धुआं निकलता देख यात्रियों में मची अफरा तफरी, 30 मिनट चेकिंग के बाद हुई रवाना

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा में शनिवार की देर रात कोटा से मां वैष्णो देवी धाम कटरा जा रही सुपरफास्ट ट्रेन में आग लगने की अफवाह पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन जैसे ही अझाई स्टेशन से आगे छाता की ओर बढ़ी, तभी धुआं निकलते देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद ट्रेन को तुरंत रोका गया और यात्री बोगियों से बाहर निकल आए। करीब आधा घंटे की जांच के बाद ट्रेन को सुरक्षित रूप से दिल्ली की ओर रवाना किया गया। B1 बोगी से निकला था धुआं कोटा मा वैष्णो देवी धाम कटरा सुपरफास्ट ट्रेन के B1 बोगी से धुआं निकलता देख यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। यात्री चीखने चिल्लाने लगे। इसकी सूचना ट्रेन स्टाफ को दी। जिसके बाद ट्रेन को नरी सेमरी के पास रोका गया। ट्रेन के रुकते ही यात्री बोगियों से बाहर भागने लगे। दौड़ती ट्रेन में धुआं देख आग लगने की अफवाह मच गई थी। ट्रेन के पहिए से निकली चिंगारी से मचा हड़कंप कोटा से वैष्णो देवी जा रही ट्रेन के पहिए से निकली चिंगारी से यात्रियों में हड़कंप मच गया। इस कारण ट्रेन करीब 27 मिनट नरी सेमरी के निकट खड़ी रही। कोटा से चलकर वैष्णो देवी कटरा जा रही ट्रेन के पहिए से नरी सेमरी के निकट एलसी गेट संख्या 539 पास चिंगारी निकलती देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। लोको पायलट ने ट्रेन को रोक दिया। लोको पायलट और गार्ड ने ट्रेन को चेक किया तो पता चला कि उसके ब्रेक पहिए से चिपक गए थे, जिसकी वजह से ब्रेक गर्म हो गए और उससे चिंगारी निकलने लगी थी। ट्रेन में मौजूद कैरिज एंड वैगन विभाग के कर्मचारियों ने उसे ठीक कर दिया। इस कारण ट्रेन करीब 27 मिनट नरी सेमरी के पास खड़ी रही। ट्रेन के पहिए से निकली चिंगारी के बाद लोको पायलट ने उसे 21:28 बजे रोका था। ट्रेन 21:55 बजे गंतव्य के लिए रवाना हो गई। स्टेशन निदेशक एपी श्रीवास्तव ने बताया कि वेस्टर्न रूट की ट्रेन संख्या 19803 कोटा वैष्णो देवी के कोच संख्या बी-1 में हाट एक्सल हो गया था। जिसकी वजह से उसके पहिए से चिंगारी निकलने लगी थी। इस कारण ट्रेन करीब 27 मिनट नरी सेमरी के पास खड़ी रही। ब्रेक ठीक करने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। कोसीकलां स्टेशन पर ट्रेन को पूरी तरहा फिर से चेक किया गया। उन्होंने बताया कि ट्रेन का हाट एक्सल होना सामान्य घटना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामलला के आंगन में गूंजने लगी फागुन की बधाईयां:रामलला व राजाराम को गुलाल लगा पुजारियों आपस में होली खेली
    Next Article
    आगरा में उद्यमियों की हुई फूल होली:'ब्रज की होली' थीम बेस्ड कार्यक्रम में उद्योग एकता और सहयोग पर दिया गया जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment