Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा सड़क हादसे में सिपाही की मौत:जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित,बहराइच में तैनात था

    4 hours ago

    1

    0

    मथुरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र में शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक आरक्षी की मौत हो गई। रात करीब 9:45 बजे चार्ली कंट्रोल को ईगल ग्राउंड के पास दुर्घटना की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल आरक्षी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद आरक्षी को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शैलेंद्र कुमार सोलंकी (32 वर्ष) के रूप में हुई है, जो दिसवर पोस्ट साथिनी, थाना इगलास, जनपद अलीगढ़ के निवासी थे। उनके पिता का नाम रनवीर सिंह है। शैलेंद्र कुमार सोलंकी वर्ष 2016 बैच के उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी थे और वर्तमान में जनपद बहराइच में तैनात थे। वह अपनी छोटी बहन मंजू चौधरी के घर बालाजीपुरम आए हुए थे, जहां यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। शैलेंद्र के पिता रणवीर सिंह ने बताया कि शैलेंद्र अपनी बहन से मिलने मथुरा आया था। उन्हें बालाजीपुरम में रहने वाले परिचितों से घटना की जानकारी मिली थी। थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर की महिला का सफल हार्ट वाल्व रिप्लेसमेंट:परिवार वाले छोड़ दिए थे उम्मीद, डाक्टर ने बचाई जान
    Next Article
    'धुरंधर' का वो सीन जिसे शूट करने के बाद अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल के छलक आए थे आंसू, माधवन बोले- टूट गए थे दोनों

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment