Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Mauritius में हिंसा के बाद दो रातों के लिए बढ़ा कर्फ्यू, अब तक 120 गिरफ्तार

    7 hours ago

    1

    0

    मॉरीशस में पानी की कमी और जीवनयापन की बढ़ती लागत के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान एक महिला को पुलिसकर्मी द्वारा गोली मारे जाने के बाद भड़की अशांति के मद्देनजर कर्फ्यू दो और रातों के लिए बढ़ा दिया गया है तथा सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। प्रदर्शन पिछले हफ्ते शुरू हुए थे और शुक्रवार को तब और तेज हो गए जब राजधानी पोर्ट लुईस से लगभग 15 किलोमीटर दक्षिण में स्थित घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके ‘कैंप लेवियक्स’ में एक पुलिस अधिकारी ने 27-वर्षीय एक महिला को गोली मारकर घायल कर दिया। गोलीबारी की परिस्थितियों की जांच कर रही पुलिस ने संबंधित अधिकारी को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है।अशांति के बाद पहली बार कर्फ्यू लगाया गया था जो मंगलवार रात साढ़े आठ बजे से बुधवार सुबह छह बजे तक लागू रहा। बुधवार को कैबिनेट की विशेष बैठक के बाद कर्फ्यू बढ़ाने की घोषणा की गई। इसके तहत हिंद महासागर में स्थित इस द्वीपीय देश के चिह्नित इलाकों में बुधवार और बृहस्पतिवार की रात साढ़े आठ बजे से अगले दिन सुबह पांच बजे तक लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई।प्रतिबंध शुक्रवार सुबह समाप्त होगा। प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में पुलिस की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया गया कि मंगलवार तक 94 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें 16 नाबालिग और एक पुलिसकर्मी शामिल हैं।पुलिस ने बताया कि बुधवार रात की कार्रवाई के दौरान 26 और लोगों को गिरफ्तार किया गया। उसने यह भी कहा कि बृहस्पतिवार सुबह तक सभी सड़कों से अवरोध हटा दिए गए। सरकार के अनुसार, पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाएगी, खासकर हिंसा प्रभावित इलाकों में।सड़कों पर अवरोधक और वाहनों की जांच के लिए चौकियां भी बढ़ाई जाएंगी। कैबिनेट के बयान में कहा गया, ‘‘हिंसा को और बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस उपाय तेज करेगी और जरूरत के मुताबिक सख्ती से कार्रवाई करेगी।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    US Hindu Temple में गोलीबारी की साजिश पर Vinay Mohan Kwatra बोले, नस्ली हिंसा बर्दाश्त नहीं
    Next Article
    Pakistan के Peshawar में School की छत ढहने से 33 की मौत, 40 से ज्यादा घायल

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment