Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ जिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव:14 नवजात बच्चियों को बेबी किट, माताओं का सम्मान

    12 hours ago

    1

    0

    मऊ जिला अस्पताल में 'मिशन शक्ति' और 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी और जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर महिला कल्याण विभाग ने नवजात जन्मी 14 बच्चियों को बेबी किट वितरित की। कार्यक्रम के दौरान मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं, भोजन, जननी सुरक्षा केंद्र, दवाओं और जच्चा-बच्चा देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। महिलाओं को प्रसव के बाद नवजात शिशु और अपनी साफ-सफाई व देखभाल पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई। नवजात बच्चियों के माता-पिता को कन्या सुमंगला योजना का लाभ उठाने के लिए जनसेवा केंद्र पर आवेदन करने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही, 'बाल विवाह मुक्त भारत अभियान' के तहत सभी उपस्थित लोगों को प्रतिज्ञा दिलाई गई। कन्या सुमंगला योजना के पंपलेट भी वितरित किए गए। महिला कल्याण विभाग ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे निराश्रित महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सामूहिक विवाह योजना और राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उपस्थित लोगों को वन स्टॉप सेंटर और विभिन्न टोल फ्री नंबरों जैसे 181, 112, 1098, 1090, 108, 1076 के बारे में भी अवगत कराया गया। इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक श्रीमती अर्चना राय, जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती राखी राय व श्रीमती तृप्ति राय, शहबाज़ अली और अस्पताल के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वरिष्ठ नागरिकों को अटल वयो अभ्युदय योजना में मुफ्त इलाज:मोतियाबिंद सर्जरी, मधुमेह; उच्च रक्तचाप सहित कई सुविधाएं निःशुल्क मिलेंगी
    Next Article
    कानपुर में सपा महामंत्री ने इस्तीफा दिया:बोले- एक मयान में दो तलवारें नहीं रह सकतीं, अध्यक्ष ने कहा- गुटबाजी कर रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment