Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सपा महामंत्री ने इस्तीफा दिया:बोले- एक मयान में दो तलवारें नहीं रह सकतीं, अध्यक्ष ने कहा- गुटबाजी कर रहे थे

    11 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी छात्र सभा के नगर महामंत्री मुस्तफा फारूकी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके समर्थन में दो अन्य सदस्यों ने भी सोशल मीडिया पर इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि एक मयान में 2 तलवारें नहीं रह सकती हैं। नगर अध्यक्ष सक्रिय नहीं हैं। किसी दूसरे को महामंत्री बनाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने खुद ही पद छोड़ दिया। वहीं छात्र सभा सपा के अध्यक्ष अनूप यादव का कहना है वह पार्टी में गुटबाजी कर रहे थे। संगठन में गुटबाजी का असर छात्र सभा पर भी पड़ रहा था। छात्र सभा सपा के अध्यक्ष अनूप यादव और मुस्तफा के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे थे। अब पार्टी के अन्दर का विवाद सामने आ गया है। नगर अध्यक्ष बोले- गुटबाजी का असर गलत पड़ रहा था नगर अध्यक्ष अनूप यादव ने कहा कि अब मुस्तफा ने इस्तीफा दिया है तो नए नगर महामंत्री की नियुक्ति की जाएगी। काफी समय से सूचना मिल रही थी कि वह हमेशा साथियों और अन्य पदाधिकारियों को बैठक में न आने के लिए कहते थे। इस तरह की गुटबाजी पहले से करते चले आ रहे हैं। इससे पार्टी और कार्यकर्ताओं पर बुरा असर पड़ रहा था। उन्हें कई बार चेतावनी भी दी गई थी। मगर कोई सुधार नहीं हो रहा था। उनकी शिकायतें लगातार मिल रही थीं। मुस्तफा फारूकी ने कहा- सम्मान से समझौता नहीं कर सकता महामंत्री सपा छात्र सभा मुस्तफा फारूकी ने कहा कि अध्यक्ष लगतार ये कह रहे हैं कि नया महासचिव, महामंत्री बनाया जाएगा तो मैं सम्मान से समझौता नहीं कर सकता। रही बता जो आरोप लगाया गया है कि गुटबाजी कर रहा हूं तो किसी से भी पूछा जा सकता है। मैंने पार्टी के लिए क्या किया है। मैं हर बैठक में गया हूं। विवाद सामने आने के बाद सपा नगर अध्यक्ष फजल महमूद ने कहा कि दोनो को कार्यालय में बुलाया है। उन्होंने कहा कि दोनों को आमने-सामने बैठाकर बात कराकर मामला हल किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ जिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव:14 नवजात बच्चियों को बेबी किट, माताओं का सम्मान
    Next Article
    शाहजहांपुर में 7668 रसोइयों को मानदेय जारी:जनवरी का वेतन और साड़ी के लिए 500 रुपये सीधे खातों में भेजे गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment