Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में 127 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा होगी:सुरक्षा के कड़े इंतेजाम, हाईस्कूल-इंटर के 77462 परीक्षार्थी देंगे इम्तिहान

    16 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में जिलाधिकारी ने एक बैठक की। यह बैठक कम्युनिटी हॉल में समस्त जोनल, सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों के साथ हुई। जनपद में कुल 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां हाई स्कूल के 37,506 और इंटरमीडिएट के 39,956 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। कुल 77,462 परीक्षार्थी इसमें शामिल होंगे। परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए पांच संवेदनशील और तीन अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए चार जोनल मजिस्ट्रेट, 24 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 127 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 127 वाह्य केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किए गए हैं। जिलाधिकारी ने परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन पर पूरा विश्वास है। उन्होंने पूर्व में भी बड़ी और संवेदनशील परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न कराई हैं। उन्होंने पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को एक टीम के रूप में कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराया जा सके। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने पुलिस प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि परीक्षा नकल विहीन और सफलतापूर्वक संपन्न होगी। अपर जिलाधिकारी ने प्रश्न पत्र निकालते समय विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि केवल उसी पाली और विषय का प्रश्न पत्र खोला जाए जिसका निर्धारित समय हो। उन्होंने उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024 की धाराओं से भी अवगत कराया। इसके तहत अनुचित साधनों का प्रयोग करने या कर्तव्य पालन में लापरवाही बरतने पर परीक्षा से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को 2 से 7 वर्ष की सजा या जुर्माना हो सकता है। उन्होंने सभी को अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाने की सलाह दी। बैठक की शुरुआत में जिला विद्यालय निरीक्षक ने माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी बोर्ड परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को अवगत कराया। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, अपर जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र सहित समस्त जोनल मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में अग्निवीर भर्ती रैली का छठवां दिन:13 जिलों के 823 अभ्यर्थी हुए शामिल, सिलेक्शन के लिए दौड़ लगाई
    Next Article
    कानपुर में तीन ज्वैलरी शोरूम में इनकम टैक्स की रेड:बिरहाना रोड, नयागंज और लाल बंगला पहुंची टीम, वित्तीय अनियमितताओं की जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment