Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में तीन ज्वैलरी शोरूम में इनकम टैक्स की रेड:बिरहाना रोड, नयागंज और लाल बंगला पहुंची टीम, वित्तीय अनियमितताओं की जांच

    16 hours ago

    1

    0

    शहर के ज्वैलरी बाजार बिरहाना रोड, नयागंज व लाल बंगले में बुधवार को इनकम टैक्स की अलग अलग टीमों ने तीन अलग अलग प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। टीम ने अचानक पहुंचकर प्रतिष्ठान के गेटों में आने जाने वालों को रोका और छापेमारी शुरू कर दी। इस छापेमारी से सर्राफा बाजार में हड़कंप मच गया। छापेमारी में बिरहाना रोड के हीरा ज्वैलर्स, नयागंज के एसएस ज्वैलर्स व लाल बंगले के दुलारे ज्वैलर्स में कार्रवाई चल रही है। फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह छापेमारी ही है या फिर सर्वे। दस्तावेज व स्टॉक की हो रही जांच दोपहर से चल रही इस कार्रवाई में अधिकारियों की टीम खातों, लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों और स्टॉक की गहन जांच की कर रही है। सूत्रों का कहना है कि विभाग को वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। छापेमारी की खबर फैलते ही सर्राफा बाजार में हड़कंप मच गया और अन्य व्यापारियों में भी हलचल देखी गई। दोपहर 01:30 बजे छापेमारी शुरू हुई तीनों स्थानों पर दोपहर 01:30 बजे के करीब एक साथ छापा मारा गया। इनकम टैक्स की गाड़ियां पहुंचते ही पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। प्रतिष्ठानों के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही छापेमारी के दौरान अंदर व बाहर आने जाने पर रोक लगी रही। सूत्र बताते हैं कि इन तीनों प्रतिष्ठानों के अलावा कई अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई चल रही है। दुकान के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात आयकर विभाग की टीम पांच लग्जरी गाड़ियों से पहुंची, जिसके बाद पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। दुकान के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया, जिसमें पीएसी के जवान भी शामिल हैं। मुख्य गेट पर सुरक्षा घेरा बनाकर किसी भी बाहरी व्यक्ति की एंट्री रोक दी गई। कर्मचारियों को अंदर रोका, घर में भी जांच अधिकारियों ने दुकान के कर्मचारियों को अंदर ही रोक लिया है। किसी को बाहर जाने या अंदर आने की अनुमति नहीं दी जा रही। सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग की दो टीमें दुकान के सामने स्थित घर में भी दस्तावेजों की जांच और पूछताछ कर रही हैं। कार्रवाई एक-दो दिन तक चलने की संभावना है। तथ्यों के आधार पर आगे संयुक्त कार्रवाई की भी तैयारी की जा सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में 127 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा होगी:सुरक्षा के कड़े इंतेजाम, हाईस्कूल-इंटर के 77462 परीक्षार्थी देंगे इम्तिहान
    Next Article
    अयोध्या में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में लापरवाही मिली:नगर निगम ने दी सख्त चेतावनी, 10 दिन में सुधार न होने पर कंपनियों पर एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment