Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में मौसम बदला, बूंदाबांदी शुरू:तेज हवाओं से किसानों की चिंता बढ़ी, फसल को खतरा

    9 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले में रविवार को मौसम बदल गया। तेज धूप के बाद सुबह करीब 9:30 बजे से आसमान में बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। जिले के कई हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ इलाकों में अभी भी धूप बनी हुई है। आसमान में घने बादल लगातार छाए हुए हैं, जिससे मौसम ठंडा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज जिले का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अचानक बदले मौसम से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव आया है। इसके चलते अगले दो दिनों तक पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 19 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान लगाया है, जिसका प्रदेश के मौसम पर व्यापक असर पड़ सकता है। मौसम में इस अचानक बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है, खासकर सरसों और आलू की खेती करने वाले किसान अधिक परेशान हैं। कई जगहों पर सरसों की फसल कटकर खेतों में पड़ी हुई है। यदि बारिश तेज होती है, तो फसल को भारी नुकसान होने की आशंका है। किसान अब मौसम साफ होने की उम्मीद कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में दारोगा भर्ती परीक्षा जारी:दूसरे दिन 5280 अभ्यर्थी आठ केंद्रों पर दे रहे परीक्षा
    Next Article
    बुलंदशहर में मौसम बदला, रविवार सुबह तेज हवाएं:बादलों के साथ बारिश, तापमान गिरा; लोगों को गर्मी से राहत मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment